फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   No sand tariffs came to the surface, no CM announcement

न बालू की दरें धरातल पर आईं, न सीएम की घोषणा

Tue, 10 Apr 2018 11:40 PM IST
banda
banda Updated Tue, 10 Apr 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
No sand tariffs came to the surface, no CM announcement
बांदा जनपद में खदानों से बालू ढोने की ट्रकों में लगी होड़। - फोटो : amarujala

विज्ञापन
बांदा। 22 अक्तूबर को चित्रकूटधाम मंडल के चरखारी, महोबा और चित्रकूट भ्रमण पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा बालू के दाम धरातल पर लाने की सार्वजनिक घोषणा पर पांच माह बाद भी धरातल पर नहीं उतरी। बालू उपभाक्ताओं को निर्धारित सरकारी रायल्टी दर से 7-8 गुना अधिक कीमत चुकानी पड़ रही है। ओवर लोडिंग, अवैध खनन इत्यादि दिक्कतें जस की तस हैं। 12 अप्रैल को मुख्यमंत्री फिर चित्रकूट आ रहे हैं। वह पूरे मंडल के विकास कार्यों की समीक्षा भी करेंगे।

मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में कहा था कि सपा सरकार में बालू का नियंत्रण माफियाओं के हाथों था। माफिया हावी थे। हाईकोर्ट और एनजीटी को रोक लगानी पड़ी थी। मुख्यमंत्री ने इसे चैलेंज माना था और भरोसा दिया था कि बालू के आसमान छूते दाम हम पुन: जमीन पर लाएंगे लेकिन पांच माह बाद भी मुख्यमंत्री की घोषणा का कुछ असर चित्रकूटधाम मंडल में नजर नहीं आ रहा है। यहां बालू की कीमतें आसमान छू रही हैं। बालू कारोबार अधिकांशत: उन्हीं हाथों में है जिन हाथों में सपा सरकार में था। सरकार द्वारा निर्धारित 150 रुपये प्रति घन मीटर रायल्टी की बालू यहां बाहरी पूंजीपति कंपनियों ने 1020 रुपये प्रति घन मीटर की दर पर ले रखी है। ऐसे में बालू आम उपभोक्ताओं की खरीद से बाहर हो गई है। सपा सरकार में बालू की जो ट्रैक्टर ट्राली 500 से 700 रुपये में मिल रही थी वह इस समय 7000 रुपये में बिक रही है। चित्रकूट आ रहे मुख्यमंत्री से आम आदमी को यह उम्मीद है कि अपनी घोषणा को धरातल पर लाते हुए बालू के आसमान छूते भावों को भी धरातल पर लाएंगे।
विज्ञापन

--------


इनसेट
-------

बांदा में बालू खदानों में ली जा रही रायल्टी की दरें (प्रति घन मीटर)
----------------
1- सादी मदनपुर खदान    1020 रुपये
2- सिंधन कलां खदान-1 -    721 रुपये
3- बदौसा खदान -        706 रुपये
4- रिसौरा खदान -    613 रुपये
5- सादी मदनपुर खदान-2 -    498 रुपये
6- भदावल खदान -    497 रुपये
7- लोहरा खदान -    452 रुपये
8- कोलावल रायपुर खदान-1 -    431 रुपये
9- कोलावल रायपुर खदान-2 -    376 रुपये
-------------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed