फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   NIA inquired from Kashmiri students of Hathorra Madarsa

हथौरा मदरसे के कश्मीरी छात्रों से एनआईए ने की पूछताछ

Fri, 06 Apr 2018 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Fri, 06 Apr 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
NIA inquired from Kashmiri students of Hathorra Madarsa
मदरसा हथौरा के मुख्य गेट पर आगंतुकों की इंट्री करता कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला

मदरसा जामिया अरबिया, हथौरा में पढ़ रहे कश्मीरी छात्रों से नेशनल इंवेस्टीगेशन एजेंसी (एनआईए) ने बृहस्पतिवार को दिल्ली स्थित मुख्यालय में फिर पूछताछ की। इससे पहले 28 मार्च को दिल्ली में ही इन छात्रों से पूछताछ की जा चुकी है। मदरसा संचालकों और कुछ शिक्षकों से पहले ही एनआईए पूछताछ कर चुकी है।

विज्ञापन


जामिया अरबिया हथौरा के पूर्व कश्मीरी छात्र तौसीफ अहमद के विरुद्ध जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले के पुलवामा पुलिस स्टेशन में एनआईए ने आतंकी गतिविधियों से जुड़ीं धाराएं 120बी, 121, 121ए आईपीसी और धारा 17, 18, 19, 20, 38, 39 व 40 यूए (पी) एक्ट 1967 के तहत वर्ष 2017 में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तौसीफ को तीन महीने पहले कश्मीर में गिरफ्तार किया जा चुका है। इस समय जेल में है। उसके मदरसे में पढ़ने के दौरान शेख अब्दुल नईम नामक कश्मीरी युवक मिलने आया था। नईम पर आतंकवादी घटनाओं से जुडे़ कई केस वहां दर्ज हैं। वह एनआईए व पुलिस के हाथ नहीं लगा है। उसी की तलाश और उसके फैले नेटवर्क की छानबीन के लिए एनआईए यहां हथौरा मदरसा तक छानबीन में जुटी है। यहां पढ़ रहे कश्मीरी छात्रों से नईम के बारे में भी पूछा जा रहा है।
विज्ञापन


एनआईए ने 19 मार्च को मदरसा संचालकों को दिल्ली स्थित मुख्यालय बुलाकर रिकार्ड आदि देखे थे और पूछताछ की थी। इसके बाद एनआईए ने यहां पढ़ रहे सातों कश्मीरी छात्रों से 28 मार्च को दिल्ली बुलाकर पूछताछ की थी। बुधवार को एनआईए के बुलावे पर ये छात्र फिर दिल्ली पहुंचे। बृहस्पतिवार को इनसे पूछताछ हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बाबत मदरसा संचालक मौलाना मुफ्ती नजीब अहमद ने बताया कि एनआईए को जांच में पूरा सहयोग दिया गया है। एनआईए बहुत जिम्मेदारी से अपना काम कर रही है। मदरसे के सारे काम पारदर्शी हैं। कश्मीरी छात्रों से क्या पूछताछ हो रही है, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। बांदा शहर से 16 किमी लोमीटर दूर हथौरा गांव स्थित जामिया अरबिया मदरसा 1933 से चल रहा है। इसकी स्थापना मशहूर बुजुर्ग मौलाना कारी सैय्यद सिद्दीक अहमद ने की थी। अब उनके बेटे कमान संभाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed