फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Mother and son in revenge, including three shot

रंजिश में मां-बेटे समेत तीन को गोली मारी

Mon, 25 Jul 2016 10:33 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा Updated Mon, 25 Jul 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
Mother and son in revenge, including three shot
बंदूक के दम पर की पिटाई
बांदा। प्रेम विवाह करने की रंजिश में हमलावरों ने गोली मारकर मां-बेटे समेत तीन को घायल कर दिया। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो हमलावरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस किसी को गिरफ्तार नहीं कर पाई।
विज्ञापन


नरैनी कोतवाली क्षेत्र के दशरथ पुरवा गांव निवासी मिथलेश पांडेय (19) सोमवार को सुबह अपनी मां साधना (50) का इलाज कराने नरैनी आया था। दोपहर को वापस घर जाते समय गांव का राज (10) पुत्र बाला प्रसाद अग्निहोत्री भी उनके साथ बाइक पर बैठ गया।
विज्ञापन


गांव पहुंचने पर दशरथ पुत्र रज्जा और उसके भतीजे मनोज पुत्र कामता ने मिथलेश को चलती बाइक से घसीट लिया। तीनों के गिर जाने पर तमंचे से दो फायर किए। गोली मिथलेश और राज के हाथ में लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां साधना के भी छर्रे लगे। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस गांव पहुंच गई। हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। यहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।


कोतवाली प्रभारी मुन्नाबाबू निरंजन का कहना है कि बाला प्रसाद के भतीजे नरेंद्र अग्निहोत्री ने दो साल पूर्व दशरथ की बहन से कोर्ट मैरिज की थी। तभी से इनके बीच रंजिश चल रही थी।
दशरथ व मनोज के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed