{"_id":"59b18eba4f1c1beb7f8b4c73","slug":"missing-sand-trader-recovered-play-abduction","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता बालू कारोबारी बरामद, अपहरण का नाटक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लापता बालू कारोबारी बरामद, अपहरण का नाटक
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा
Updated Thu, 07 Sep 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। दो दिन पूर्व लापता बालू कारोबारी को पुलिस ने बरामद कर लिया। पुलिस इसे नाटक बता रही है। पुलिस के मुताबिक एक लाख रुपये कर्ज न चुकाने के लिए दंपति ने अपहरण का नाटक रचा। गलत सूचना देकर गुमराह करने के आरोप में कारोबारी और उसकी पत्नी के विरुद्ध पुलिस कार्रवाई करने की तैयारी में है।
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के अंबेडकर नगर निवासी बबलू सिंह पुत्र रामराज सोमवार की शाम घर से लापता हो गया था। पत्नी मोनी सिंह ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बब्लू सिंह (फैजाबाद), पुत्तू सिंह (हैदरगढ़, बाराबंकी), डिंपल सिंह (आजाद नगर), विवेक सिंह उर्फ पिंटू (बड़ेहा) व गुड्डू सिंह (अमलीकौर) को नामजद किया था। बृहस्पतिवार को सुबह कालूकुआं चौकी पुलिस ने तिंदवारी रोड बाईपास के पास बबलू सिंह को बरामद कर लिया। चौकी प्रभारी अशोक निगम ने बताया कि बबलू सिंह को पुत्तू सिंह और बब्लू सिंह (फैजाबाद) को एक लाख रुपये देने हैं। उन्हें फंसाने के लिए बबलू सिंह ने यह साजिश रची थी। चौकी प्रभारी का कहना है कि यह पूछताछ में बब्लू सिंह ने स्वीकार कर ली है। चौकी प्रभारी ने बताया कि बबलू सिंह और उसकी पत्नी के विरुद्ध 182 आईपीसी में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन