फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Mining Officer in firing on five arrested

खनिज अधिकारी पर फायरिंग में पांच गिरफ्तार

Mon, 04 Apr 2016 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Mon, 04 Apr 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
Mining Officer in firing on five arrested
खनिज अधिकारी पर फायरिंग के आरोप मेें गिरफ्तार आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

मटौंध। खनिज अधिकारी पर फायरिंग करने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके पास दो तमंचे, कारतूस और वारदात में इस्तेमाल की गई स्कार्पियो बरामद की है।

विज्ञापन


शुक्रवार की रात अवैध खनन की जांच को जा रहे जिला खनिज अधिकारी हवलदार सिंह और उनके साथियों पर खड्डी तिगैला के पास लाल स्कार्पियो सवार लोगों ने फायरिंग की थी। खनिज अधिकारी और उनके साथी बाल-बाल गए। खनिज अधिकारी की तहरीर अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध संगीन धाराओं में यहां थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। तभी से मटौंध थाना पुलिस हमलावरों की तलाश में थी।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष उमापति मिश्र ने बताया कि सोमवार को मध्य प्रदेश की सीमा पर बसहरी-बदौरा मार्ग पर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें थाना क्षेत्र के बसहरी गांव निवासी संतू सिंह पुत्र शिवपाल सिंह उर्फ बिल्लड़, अशोक सिंह पुत्र जयकरन सिंह, जसवंत सिंह पुत्र बलवान सिंह, मोहन सिंह पुत्र राजू सिंह और घटहरी (छतरपुर) निवासी मुकेश चतुर्वेदी पुत्र शिव सागर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक संतू और अशोक सिंह के पास से एक-एक 315 बोर तमंचा व कारतूस तथा लाल स्कार्पियो बरामद हुई है। दबिश में एसआई अशोक निगम, गौरव तिवारी, कांस्टेबिल राजकुमार, सचेंद्र, रामप्रकाश, हरीचरण आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed