{"_id":"571e4ccb4f1c1b0f75a9181d","slug":"married-life-was-hanging","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Mon, 25 Apr 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
फाइनेंसर सुसाइड
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमासिन। शादी के 11 माह बाद ही विवाहिता ने ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ससुर पत्नी के साथ भूसा लेने खलिहान गया था। पड़ोसी युवक ने खलिहान जाकर सूचना दी। सास-ससुर दौड़ कर आए तब तक विवाहिता की सांस थम गई थी। पुलिस में मौके पर जाकर जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन
कसबा निवासी निर्मला (20) पत्नी रमाकांत यादव ने सोमवार को सुबह खाली घर में खपरैल पर रस्सी का फंदा लगाकर फांसी लगा ली। ससुर कल्लू यादव ने बताया कि पत्नी के साथ वह भूसा लेने खलिहान गया था। निर्मला घर में अकेली थी।
विज्ञापन
दोपहर को पड़ोस के 10 वर्षीय बालक शिवमूरत ने देखा तो खलिहान जाकर उन्हें सूचना दी। थानाध्यक्ष रामपाल सिंह व नायब तहसीलदार (बबेरू) श्याममणि त्रिपाठी ने घटनास्थल पहुंचकर जायजा लिया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
पिता ने बताया कि सूखे के चलते खेती चौपट होने से रमाकांत मजदूरी करने चार माह पहले मुंबई चला गया था। निर्मला के चाचा बच्छराज निवासी नोनार (चित्रकूट) ने बताया कि पिछले वर्ष मई में शादी की थी।