{"_id":"58b1d2ed4f1c1b0953b27e46","slug":"married-died-by-hanging","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती ने फांसी लगा जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती ने फांसी लगा जान दी
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
Updated Sun, 26 Feb 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस में घटना की जानकारी देते शकुंतला के मायके वाले।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति की पिटाई से क्षुब्ध युवती ने ससुराल में फांसी लगाकर जान दे दी। उधर, मृतका के पिता ने पति व ससुरालीजनों पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
बिसंडा थाना क्षेत्र के शिव गांव निवासी शकुंतला (25) पत्नी राकेश यादव ने शुक्रवार को शाम ससुराल में कमरा बंद कर रस्सी का फंदा कसकर फांसी पर झूल गई। ईंट पाथ कर घर लौटे ससुरालीजनों ने उसका शव फांसी के फंदे पर लटका देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
मृतका के ससुर शिवमोहन ने बताया कि शुक्रवार को शाम कामकाज को लेकर पति ने शकुंतला को थप्पड़ मार दिया। इससे नाराज होकर उसने फांसी लगाकर जान दे दी। उधर, मृतका के पिता मधुराज (दोहा) ने बताया कि चार साल पूर्व उसने पुत्री की शादी की थी। आरोप लगाया कि घर की एक महिला से राकेश के संबंध हैं।
विज्ञापन
अवैध संबंधों का विरोध करने पर पति अक्सर पुत्री की पिटाई करता था। कहा कि डंडों से पिटाई करने के बाद शकुंतला का गला घोंटकर हत्या कर दी। आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फांसी पर टांग दिया। दूसरी तरफ, बिसंडा थानाध्यक्ष महेश सिंह ने बताया कि अभी तक उन्हें तहरीर नहीं मिली है।
तहरीर मिलने के बाद जांच कर रिपोर्ट लिखी जाएगी। पोस्टमार्टम सूत्रों के मुताबिक युवती की जिस्म पर तीन स्थानों पर चोट के निशान मिले हैं। हालांकि मौत की वजह स्पष्ट नहीं हुई है।