{"_id":"588647fc4f1c1bbc7ecf4434","slug":"lady-s-bag-in-the-train-robbery","type":"story","status":"publish","title_hn":" ट्रेन से महिला का बैग लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन से महिला का बैग लूटा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
Updated Mon, 23 Jan 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेनों में सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलते हुए महिला का जेवर और रुपये से भरा बैग छीन कर लुटेरे भाग निकले। जीआरपी थाने में महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
ट्रेनों में सुरक्षा व्यवस्था के नाम पर भले ही स्क्वायड साथ चलता हो लेकिन यह अपने बोगी अथवा सामान आदि लेकर चलने वालों से वसूली के सिवा कभी किसी यात्री की मदद नहीं कर पाया। नतीजे में ट्रेनों में जहरखुरानी और लूटपाट की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं।
विज्ञापन
ताजी घटना में लखनऊ निवासी अर्चना त्रिपाठी शनिवार की रात बरौनी-जबलपुर चित्रकूट एक्सप्रेस से सतना जा रही थीं। स्लीपर कोच में वह अपनी सीट पर बैठी थीं। मौदहा स्टेशन पर ट्रेन के चलते ही कोच में मौजूद एक युवक ने उनका हैंडबैग छीन लिया और चलती ट्रेन से कूदकर फरार हो गए।
विज्ञापन
महिला के शोर मचाने पर कोच के अन्य यात्री आ गए। लेकिन ट्रेन की रफ्तार तेज हो जाने पर यात्री लुटेरे को नहीं पकड़ पाए। ट्रेन के बांदा पहुंचने पर महिला यात्री ने जीआरपी थाने में सूचना दी। तहरीर में कहा है कि हैंडबैग में 20 हजार रुपये नगद और दो कीमती मोबाइल फोन समेत लगभग एक लाख रुपये जेवर तथा एटीएम व आधार आदि लुटेरा ले गया।
थानाध्यक्ष इंद्रमोहन बडोला ने बताया कि महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। लुटेरों की तलाश की जा रही है। सुरक्षा दस्ते में तैनात सिपाहियों से भी पूछताछ की गई है। बताया कि जल्द ही लुटेरों का सुराग लगाकर खुलासा किया जाएगा।