फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   In-laws of her death by hanging

ससुराल में युवती की फांसी से मौत

Thu, 09 Jun 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Thu, 09 Jun 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
In-laws of her death by hanging
सुसाइड - फोटो : bureau

बांदा। युवती की ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियाें में फांसी से मौत हो गई। पिता ने दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर, किशोरी ने फांसी लगाकर और युवक ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


बिसंडा थाना क्षेत्र के मिलाथू गांव निवासी रईसा बानो (25) पत्नी अलामुद्दीन का शव बुधवार की शाम ससुराल में फांसी पर लटका मिला। पुलिस ने गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतका के पिता सनवर शाह (हड़हा कबौली) ने बताया कि पांच साल पहले अलामुद्दीन से शादी की थी। ससुराल वाले 50 हजार रुपये और बाइक की मांग कर उसकी बेटी को प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि मांग पूरी न होने पर उसकी हत्या कर दी और शव फांसी पर लटका दिया। इसके पूर्व 24 अप्रैल को पति ने उसकी पिटाई की थी। इसकी रिपोर्ट बिसंडा थाने में दर्ज कराई थी। थानाध्यक्ष हरीशरण ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर पति, ससुर समेत पांच पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। विवेचना पुलिस क्षेत्राधिकारी अतर्रा कर रहे हैं। फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, शहर के क्योटरा मोहल्ला निवासी अंकिता (16) पुत्री लाला भइया ने गुरुवार को सुबह घर में फांसी लगा ली। परिजनों ने उसे फंदे से उतार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। परिजन घटना की वजह नहीं बता सके। अन्य घटना में देहात कोतवाली क्षेत्र के करबई गांव निवासी सुमन (22) पत्नी ज्ञानबाबू ने गुरुवार को सुबह सास से विवाद के बाद खौलता पानी अपने ऊपर उड़ेल लेने से झुलस गई। जिला अस्पताल में उसकी हालत गंभीर है।


बदौसा प्रतिनिधि के मुताबिक हड़हामाफी गांव निवासी विजयपाल (27) पुत्र राजा ने गुरुवार को दोपहर घर में विवाद होने पर जहर खा लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अन्य घटना में देहात कोतवाली क्षेत्र लामा गांव निवासी सुरजी (70) पत्नी परसदवा मच्छर भगाने को जलाई गई आग से झुलस गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed