फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   In-laws burnt to death in hospital

ससुराल में जली युवती की अस्पताल में मौत

Sun, 04 Mar 2018 11:24 PM IST
अमर उजाला, बांदा
अमर उजाला, बांदा Updated Sun, 04 Mar 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
In-laws burnt to death in hospital
डेमो - फोटो : डेमो
पति की पिटाई से नाराज होकर खुद को आग लगाने वाली युवती की जिला अस्पताल में मौत हो गई। मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। उधर, संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसे युवक ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

बबेरू कोतवाली क्षेत्र के साथी गांव में 22 फरवरी को पति की पिटाई से क्षुब्ध होकर गायत्री (30) पत्नी कल्लू ने कमरा बंद कर अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क कर खुद को आग लगा ली थी। गंभीर हालत में सीएचसी बबेरू से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


रविवार को दोपहर जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पंचनामा भरकर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पति के मुताबिक फसल कटाई न करने पर उसने गायत्री की पिटाई कर दी। नाराज होकर गायत्री घर चली आई और अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क कर खुद को आग लगा ली। पति ने बताया कि गायत्री उसकी दूसरी पत्नी थी। पहली पत्नी की कई साल पहले बीमारी से मौत हो चुकी है। आठ वर्षीय पुत्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, फतेहपुर जिले के लमेहटा जमोह गांव निवासी मृतका के भाई जगतपाल ने आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी न होने पर पति समेत अन्य ससुरालीजनों ने जलाकर गायत्री को मार डाला। उधर, बबेरू कोतवाली प्रभारी एके सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी। पूर्व में मृतक के परिजन तहरीर दे चुके हैं।


उधर, सतना (मध्य प्रदेश) जिले के बरौंधा थाना क्षेत्र के भीटा गांव में बृजेश (20) शनिवार को शाम घर में संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। रविवार को सुबह उसकी मौत हो गई। पिता चुन्नूराम सोनकर ने बताया कि बृजेश घर के कमरे में सो रहा था। नशे की हालत में हाथ लग जाने से नजदीक रखा चिराग ऊपर आ गिरा और वह गंभीर रूप से झुलस गया। पिता के मुताबिक मृतक अविवाहित था और मजदूरी करता था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed