फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   In accident Three dead

हादसों में दो तीर्थ यात्रियों समेत तीन की मौत

Mon, 16 Apr 2018 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Mon, 16 Apr 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
In accident Three dead
Accident - फोटो : demo pic

अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में तीन बाइकों पर सवार तीन युवकों की मौत हो गई। बाइक पर सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। कोई भी बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। घायलों को जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है। मृतकों में दो बाइक सवार अमावस्या पर चित्रकूट जा रहे थे।

विज्ञापन


पहली घटना में सीमावर्ती मध्य प्रदेश के अजयगढ़ थाना क्षेत्र के डाड़ी पुरवा का विनोद कुमार (18) पुत्र गोरेलाल और उसका ममेरा भाई बदौसा (बांदा) निवासी महेश (26) पुत्र काशीराम एक ही बाइक पर चित्रकूट अमावस्या पर स्नान करने गए थे। रविवार शाम दोनों लौट रहे थे। बाइक विनोद चला रहा था। नेशनल हाईवे पर बदौसा कस्बे के पास पीछे से आए ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन


दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। यूपी-100 ने उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। उपचार से पहले ही विनोद ने दम तोड़ दिया। महेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोमवार को पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के पिता ने बताया कि विनोद की शादी इसी वर्ष ओरन में होनी थी। वह पांच भाइयाें में छोटा था और खेती के काम में पिता का हाथ बंटाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी घटना में फतेहपुर जिले के स्योरा मऊ गांव निवासी दीपक दुबे (21) पुत्र किशन और उसका पड़ोसी अंकित द्विवेदी (22) पुत्र उदय शंकर एक ही बाइक पर रविवार को शाम अमावस्या पर चित्रकूट जा रहे थे। नेशनल हाईवे पर स्थित बदौसा थानांतर्गत सुदिनपुर के पास पीछे से आए ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। दोनों बाइक सवार घायल हो गए।

यूपी-100 पुलिस ने एंबुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल रवाना किया। दीपक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। अंकित को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक के पिता ने बताया कि दीपक तीन भाइयों में बड़ा व अविवाहित था। घर की खेतीबाड़ी में हाथ बंटाता था। 

तीसरी घटना में बिसंडा थाना क्षेत्र के अकोना गांव का राकेश (26) पुत्र बसंत करन और उसका पड़ोसी रविकांत (22) पुत्र रामकिशोर एक ही बाइक पर बिसंडा से गांव लौट रहे थे। गांव के नजदीक बबेरु की ओर से आ रही मौजिक ने बाइक को टक्कर मार दी।


दोनों बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं। राकेश की वहीं मौत हो गई। रविकांत को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक चार भाइयों में मंझला था। भाई राजकुमार ने बताया कि राकेश की शादी 11 माह पूर्व हुई थी। वह मुंबई में रहकर ट्रक चलाता था। फसल कटाई के लिए तीन हफ्ते पहले घर आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed