फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Illicit relationship thrown into doubt killing wife

अवैध संबंध के शक में पत्नी को मारकर फेंका

Mon, 26 Jan 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Mon, 26 Jan 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
Illicit relationship thrown into doubt killing wife

चरित्रहीनता के शक में युवक ने अपनी पत्नी की पत्थरों से कूचकर हत्या कर दी और शव जंगल में फेंक दिया। पुलिस ने रविवार को सुबह कोल्हुवा जंगल से शव बरामद किया। आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन


बदौसा प्रतिनिधि के अनुसार, सरहद से सटे मध्य प्रदेश के किशुनपुर (बरौंधा) गांव निवासी रमेश मवइया ने चार दिन पूर्व शनिवार को थाने में बहू ममता (20) और पुत्र श्रीपाल (24) के लापता होने की सूचना दी थी। तहरीर में दोनों के गोबरी गोड़रामपुर (फतेहगंज) में होने की आशंका जताई थी।
विज्ञापन


बरौंधा (एमपी) पुलिस ने फतेहगंज थानाध्यक्ष को सूचना दी और खोजबीन में मदद मांगी। रविवार को सुबह फतेहगंज थानाध्यक्ष पीपी शुक्ला और एंटी डकैती इंचार्ज उमापति मिश्र गोबरी गांव के पास कोल्हुवा जंगल में उनकी तलाश में थे कि मल्हुवा डाड़ी में ममता का क्षत-विक्षत शव पड़ा मिला। उधर, बरौंधा पुलिस ने पति श्रीपाल को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने पत्नी की हत्या कर शव जंगल में फेंकने की बात कुबूल की। बताया कि ममता से उसने प्रेम विवाह किया था। आरोप लगाया कि ममता के कई अन्य लोगों से अवैध संबंध थे। उसे बहुत समझाया लेकिन न मानने पर उसने हत्या कर दी।


पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फतेहगंज थानाध्यक्ष के मुताबिक पत्थरों व धारधार हथियारों से उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने आरोपी पति को जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed