फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   If the demand for dowry is not met, run the pole on the side

दहेज की मांग पूरी न होने पर पक्ष पर डंडे चलाए

Sat, 12 May 2018 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Sat, 12 May 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
If the demand for dowry is not met, run the pole on the side
मारपीट में घायल चचेरा भाई। - फोटो : अमर उजाला

दहेज की मांग पूरी न होने पर दूल्हे और उसके परिजनों ने हंगामा कर शादी की रस्में रोक दीं। टोकने पर दुल्हन के पिता और रिश्तेदारों की डंडों से धुनाई कर दी। सुलह-समझौते के बाद वर पक्ष शादी के लिए तैयार हुआ तो दुल्हन ने फेरे लेने से इनकार कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने दो लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वधू पक्ष ने वर पक्ष पर अवैध असलहों से फायर कर दहशत फैलाने का भी आरोप लगाया है। मारपीट करने वाला दूल्हा और उसके पिता समेत अन्य परिजन फरार है। वधू पक्ष की तहरीर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 

विज्ञापन


घटना अतर्रा थाना क्षेत्र के राजनगर मोहल्ले की है। महोतरा गांव के मजरा तेलियन पुरवा निवासी रामखेलावन कोटार्य के पुत्र वीरेंद्र की बारात शुक्रवार (11 मई) की रात राजनगर के प्रहलाद पुरवा निवासी कामता कोटार्य के यहां पहुंची। कामता की बड़ी बेटी कुसुमकली के साथ वीरेंद्र की शादी तय थी। द्वारचार के समय वर पक्ष ने एक लाख रुपये की मांग की।
विज्ञापन


दहेज देने पर असमर्थता जताते हुए दुल्हन के पिता ने वर पक्ष से रस्में पूरी करने का निवेदन किया। इस पर दूल्हे एवं उसके परिजनों ने सजावट में लगी बांस-बल्लियां उखाड़ दीं और डंडों से दुल्हन के पिता कामता (50), दादा रामशरण (60), गोखिया गांव निवासी चाचा सूरजपाल (36) और बाबूपुर (करतल) गांव निवासी चचेरे भाई रामहित (32) व लल्लू (26) पुत्रगण गया प्रसाद को घायल कर दिया। बीच-बचाव के दौरान आधा दर्जन से ज्यादा मेहमानों को भी चोटें आईं हैं। घटना के बाद दूल्हा वीरेंद्र, उसका पिता रामखिलावन समेत मारपीट में शामिल अन्य परिजन भाग गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची यूपी-100 पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डाक्टरों ने दूल्हन के दादा रामशरण व चाचा सूरजपाल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। चुटहिल आधा दर्जन मेहमानों को मरहम-पट्टी के बाद अस्पताल से घर भेज दिया गया। इस बीच दोनों पक्षों के बुुजुर्गों ने सुलह-समझौते का प्रयास किया, लेकिन घटना से नाराज दुल्हन कुसुमकली ने शादी से इनकार कर दिया।


उसका कहना था कि मर जाएगी, लेकिन दहेज लोभियों के घर दुल्हन बनकर नहीं जाएगी। पिता कामता ने थाने में आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने को तहरीर दी है। साथ ही सारा समान वापस दिलाने की भी मांग की है। अतर्रा थानाध्यक्ष दुर्गविजय सिंह ने बताया कि दूल्हा वीरेंद्र, पिता रामखिलावन, भाई राजेंद्र व बहनोई के खिलाफ धारा 452, 323, 324, 504, 506 आईपीसी व 3/4 दहेज अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज हो गई। गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed