फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   If not paid for wine beaten

शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पीटा

Sat, 02 Jan 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 02 Jan 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
If not paid for wine beaten

बांदा। शराब के लिए पैसे देने से इनकार करने पर युवक

विज्ञापन
ने पत्नी को पीट दिया। बचाने आए पिता और मां को भी लहूलुहान कर दिया। ग्रामीणों ने तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

गौरिहार (छतरपुर) थाना क्षेत्र के चंदपुरा गांव का राजेश शनिवार को दोपहर अपनी पत्नी गोरी बाई (28) से शराब के लिए पैसे मांग रहा था।

पत्नी के इनकार करने पर राजेश ने उसे लाठी से पीटने लगा। बहू को पिटता देख पिता हलके (70) और मां शांती देवी (65) बचाने पहुंचे। युवक ने उन्हें भी नहीं बख्शा और लाठियों से पीटकर लहूलुहान कर दिया।

सभी को ग्रामीणों ने अपने वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना थाने में दी गई। राजेश भाग निकला।

एक अन्य घटना में जमीनी विवाद को लेकर जसपुरा थाना क्षेत्र के नांदा देव गांव में लल्लू (58) को उसके चचेरे भाई देवीदीन, देवराज, बाबू और भतीजे राहुल ने लाठियों से पीटकर घायल कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed