फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Holi shedding blood with color

होली के हुड़दंग में रंगों के साथ बहा खून

Tue, 14 Mar 2017 11:46 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा Updated Tue, 14 Mar 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन

 होली की हुड़दंग में रंगों के साथ खून भी बहा। दो घटनाओं में गोलियां और लाठियां चलने से भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष के दो पुत्र गंभीर घायल हो गए। दोनों ही पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। एक घायल को गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


बबेरू कोतवाली क्षेत्र के तरायां गांव में सोमवार शाम बच्चों में रंग लगाने पर विवाद हो गया। दो पक्षों के आमने-सामने आ जाने से मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। कुछ ही देर में दोनों पक्षों में जमकर लाठियां चलने लगीं। मारपीट के दौरान भाजपा पूर्व जिला उपाध्यक्ष स्व.समर सिंह का पुत्र जितेंद्र सिंह (48) गोली लगने से घायल हो गया। उनके बाएं हाथ की उंगलियां उड़ गईं। बड़े भाई बृजेंद्र सिंह (51) भी मारपीट में घायल हो गए।
विज्ञापन


दूसरे पक्ष से बाले श्रीवास (40) और उसका पुत्र पिंटू श्रीवास (18) भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस गांव पहुंच गई। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। घायलों की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने सभी को जिला अस्पताल भेज दिया। प्राथमिक उपचार के बाद जितेंद्र को जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया। घायल जितेंद्र सिंह का आरोप है कि चुनावी रंजिश में उनके ऊपर हमला किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, कोतवाली प्रभारी प्रेम कुमार यादव का कहना है कि रंग लगाने पर दोनों पक्षों में विवाद हुआ है। कोतवाली में दोनों ही पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दूसरी घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के कहला गांव की है। सोमवार को देर शाम होली खेलने के विवाद में दो पक्षों के बीच गोलियां चल गईं। दोनों पक्षों के लोगों ने कई राउंड गोलियां चलाईं। गोलियां चलने से गांव में दहशत फैल गई। कई लोगों ने इधर-उधर छिपकर अपनी जान बचाई।


गनीमत यह रही कि गोली किसी को नहीं लगी। खबर पाकर कोतवाली प्रभारी केपी सिंह भारी पुलिस फोर्स और अर्द्धसैनिकों व पीएसी जवानों के साथ गांव पहुंच गए। पुलिस के पहुंचते ही दोनों पक्षों के लोग भाग निकले। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि गांव में होली खेलने को लेकर केश कुमार निषाद और रामदास निषाद के बीच गोलियां चलीं थीं। कोतवाली में दोनों ही पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed