फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   History-sheeter and operatives caught the collarof the Inspector!

हिस्ट्रीशीटर और गुर्गों ने दरोगा का गिरेबां पकड़ा!

Sun, 04 Jan 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sun, 04 Jan 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
History-sheeter and operatives caught the collarof the Inspector!

दबिश डालने गए चौकी प्रभारी दरोगा और सिपाहियों को हिस्ट्रीशीटर के गुर्गों ने घेर लिया। चौकी प्रभारी की गिरेबां पकड़ ली और सर्विस रिवाल्वर छीनने की कोशिश की। कोतवाली प्रभारी और भारी पुलिस बल के पहुंचने से पहले ही अपराधी अपने साथियों के साथ बाइक से फरार हो गया। दूसरी ओर कोतवाली प्रभारी ने इससे इनकार किया है।

विज्ञापन


घटना गुड़ मंडी (गूलरनाका) की है। इलाके का एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी साथियों के साथ बृहस्पतिवार की देर रात नए साल का जश्न मना रहा था। इनमें से कुछ साथी अवैध असलहा लिए थे। नशा चढ़ने पर हिस्ट्रीशीटर और उसके साथियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। तमंचे के बल पर राहगीरों को रोक लिया और बेवजह पिटाई की।
विज्ञापन


इसी बीच कुछ सिपाहियों के साथ गश्त पर निकले मर्दननाका चौकी प्रभारी और हिस्ट्रीशीटर का आमना-सामना हो गया। हिस्ट्रीशीटर और उसके साथियों ने चौकी प्रभारी व सिपाहियों को घेर लिया। चौकी प्रभारी के साथ अभद्रता करते हुए गिरेबां पकड़ लिया। सर्विस रिवाल्वर छीनने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपराधियों को भारी पड़ता देख चौकी प्रभारी ने तत्काल वायरलेस से कोतवाली प्रभारी को मैसेज किया। कोतवाली प्रभारी आसपास के चौकी प्रभारियों के साथ घटनास्थल आ गए। तब तक सभी हिस्ट्रीशीटर अपने साथियों के साथ बाइक पर बैठ कर फरार हो गया।


उधर, कोतवाली प्रभारी रनवीर सिंह ने बताया कि कुछ लोग शराब के नशे में धुत होकर हंगामा मचा रहे थे। मोहल्ले के लोगों ने उनसे शिकायत की तो वह फोर्स के साथ वहां गए लेकिन अराजकतत्व भाग निकले। चौकी प्रभारी के साथ अभद्रता और रिवाल्वर छीनने की कोशिश जैसी घटना नहीं हुई है। हंगामा करने वालों की पुलिस तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed