{"_id":"b8a79e5bdeaea80260a77e1410b318e0","slug":"five-injured-in-accidents-including-two-students-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में दो छात्रों समेत पांच घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसों में दो छात्रों समेत पांच घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Mon, 28 Dec 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। अलग-अलग सड़क हादसों में दो बाइक सवार छात्रों
विज्ञापन
समेत पांच घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य
घटना में प्राइमरी स्कूल का छात्र बाइक की टक्कर से घायल हो गया।
बिसंडा थाना क्षेत्र के पुनाहुर गांव निवासी हेमचंद (20) पुत्र फूलचंद्र व रजनीश पांडेय (16) पुत्र मनोज कुमार बिसंडा से ट्यूशन पढ़कर बाइक से गांव आ रहे थे।
लोधन पुरवा के पास पीछे से आ रही प्राइवेट बस ने बाइक में टक्कर मार दी। दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक भी क्षतिग्रस्त हुई। परिजनों ने इन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अन्य घटना में देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर गांव का शैल कुमार (10) पुत्र दिनेश सोमवार को दोपहर प्राइमरी स्कूल से घर जा रहा था। रास्ते में बाइक की टक्कर से घायल हो गया।
उधर, शहर कोतवाली क्षेत्र के तिंदवारा गांव में रोडवेज बस की टक्कर से बालक घायल हो गया। नरैनी क्षेत्र के मऊ रिसौरा गांव का दीपक उर्फ बउवा (11) पुत्र परमा अपनी बुआ के यहां तिंदवारा आया था।
सोमवार को सुबह सड़क पार करते समय रोडवेज बस ने उसे टक्कर मार दी। आक्रोशित ग्रामीणों की भीड़ ने रोड जाम करने की कोशिश की, लेकिन बुजुर्गों के समझाने पर शांत हो गए।
घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक अन्य घटना में अतर्रा थाना क्षेत्र के इटरा गांव निवासी शंकरदीन (10) पुत्र केशव पड़ोसी के मकान की छत से गिरकर घायल हुआ।