फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Fireworks warehouse explosion , two young Scorched

आतिशबाजी गोदाम में विस्फोट, दो युवक झुलसे

Mon, 19 Oct 2015 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Mon, 19 Oct 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

ओरन। आतिशबाजी गोदाम में विस्फोट से दो युवक गंभीर रूप से झुलस गए। नाजुक हालत में उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। यहां से कानपुर रेफर कर दिया गया।

ओरन ग्रामीण के बीरी बिरहंड रोड पर केशव गुप्ता का आतिशबाजी का गोदाम है। दशहरा और दीपावली के लिए यहां आतिशबाजी का स्टाक था। सोमवार को तड़के गोदाम से धमाकों की आवाज सुनकर आसपास दहशत फैल गई। दूर तक धमाकों की आवाज गूंजी। पुलिस ने क्षेत्रीय लोगों की मदद से लगभग एक घंटा बाद आग पर काबू पाया।

गोदाम में मौजूद अंशू (19) पुत्र संतोष और बुद्ध विलास (18) पुत्र छंगा गंभीर रूप से झुलस गए। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। हालात गंभीर होने पर चिकित्सकों ने कानपुर रेफर कर दिया। चौकी प्रभारी राकेश पाल ने बताया कि गोदाम मालिक के पास आतिशबाजी बनाने व बेचने का लाइसेंस है। कोई तहरीर मिलेगी तो रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed