फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   farmer hanged

कर्जदार किसान ने फांसी लगाई

Sat, 15 Oct 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 15 Oct 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
 farmer hanged
सुसाइड - फोटो : bureau

बांदा। कर्जदार किसान ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। अतर्रा तहसील के खम्हौरा गांव निवासी कृष्ण कुमार (50) पुत्र चौबा प्रसाद कोटार्य यहां बिजली खेड़ा में रहता था। गुरुवार की रात उसने कमरे की छत के हुक में रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। कमरे में आई पत्नी ने उसे फांसी पर टंगा देखा। परिजन उसे फंदे से उतार कर जिला अस्पताल लाए। यहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन


शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुत्र प्रेमचंद्र ने बताया कि मृतक के नाम गांव में आठ बीघा जमीन है। इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक, अतर्रा शाखा से तीन साल पहले डेढ़ लाख रुपये कर्ज लिया था। ब्याज बढ़कर यह कर्ज दो लाख रुपये हो गया था। पूरी खेती एक लाख रुपये में गिरवी रखने के बाद वह तीनों पुत्रों के साथ मजदूरी करके परिवार पालता था। उधर, एसडीएम, अतर्रा अरविंद तिवारी का कहना है कि घटना के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed