फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Escaped an attack on police

दबिश देने गई पुलिस पर हमला

Sat, 05 Nov 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 05 Nov 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
Escaped an attack on police
पु‌ल‌िस
नरैनी। 17 लाख की चोरी के मामले में संदिग्ध व्यक्ति के घर दबिश देने गई पुलिस पार्टी पर घर की महिलाओं ने हमला कर दिया। महिलाएं हंसिया और डंडे लेकर पुलिस पर टूट पड़ीं। इसमें नरैनी कोतवाली का दरोगा और एक सिपाही घायल हो गए। फिलहाल मामला रफा दफा करने की कोशिश चल रही है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के पनगरा गांव में पिछले हफ्ते सिंचाई विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी के घर चोरी हो गई थी। नगदी समेत लगभग 17 लाख का सामान चोरी होना बताया था। कोतवाली में इसकी रिपोर्ट दर्ज है। शुक्रवार की रात करीब 11 बजे पुलिस ने गांव आकर लल्लू श्रीवास के घर छापा मारा। अचानक आधा दर्जन पुलिस कर्मियों के घर में घुस आने से महिलाओं और बच्चों ने चोर-चोर कहकर शोर मचाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


दो दरोगा और तीन सिपाहियों ने बताया कि वे कोतवाली से आए हैं, लेकिन तब तक महिलाओं ने हंसिया और डंडों से पिटाई कर दी। शोर सुन कर मोहल्ले के लोग भी आ गए और घेराबंदी कर ली। असलियत पता चलने पर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं के हमले में सब इंस्पेक्टर सुरेशचंद्र मिश्रा और कांस्टेबल करन सिंह घायल हो गए। दोनों ने रात 12 बजे पीएचसी में इलाज कराया। डॉ. जीवन प्रकाश ने बताया कि दरोगा के हाथ, पैर और चेहरे तथा सिपाही के हाथ में चोटें हैं।


कोतवाली प्रभारी मोहम्मद शरीफ ने बताया कि जिस घर में पुलिस पूछताछ करने गई थी, उसके मालिक का बेटा सुनील उर्फ घंसू बाइक चोरी में पकड़ा गया था। हाल ही में वह जेल से जमानत पर छूटा है। इसी संदेह के आधार पर चोरी के बारे में पुलिस पूछताछ करने गई थी। निरीक्षक ने बताया कि फिलहाल इस मामले पर दोनों पक्षों में बातचीत की जा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed