फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Employee robbed the bank at the gate shot two

कर्मचारी को बैंक गेट पर गोली मार दो लाख लूटे

Mon, 11 Jan 2016 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Mon, 11 Jan 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
Employee robbed the bank at the gate shot two

बांदा। बाइक सवार तीन लुटेरों ने सोमवार सुबह 11 बजे

विज्ञापन
मंडल मुख्यालय के व्यस्त इलाके में स्थित सेंट्रल बैंक के गेट पर मदरसे के चपरासी को गोली मारकर दो लाख रुपये लूट लिए। चपरासी के साथ आए मदरसा अध्यापक और ड्राइवर को तमंचा सटाकर चुप करा दिया।

पुलिस ने लुटेरों को पकड़ने के लिए छह टीमें लगाई हैं। डीआईजी ज्ञानेश्वर तिवारी ने कोतवाली पुलिस को 48 घंटे में लुटेरों की गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं।

उन्होंने मंडलायुक्त एल वेंकटेश्वर लू के साथ मौका मुआयना भी किया। चपरासी को गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया गया है।

मुख्य सचिव आलोक रंजन कानून व्यवस्था और विकास कार्यों का जायजा लेने 13 जनवरी को बांदा आ रहे हैं। पुलिस और प्रशासन इसकी तैयारियों में जुटा है।

इसी बीच सोमवार सुबह बदमाशों ने इतनी बड़ी वारदात कर डाली। दारुल उलूम रब्बानिया मदरसे के शिक्षक फरहान आलम, चपरासी अब्दुल हफीज (55) के साथ शहर के डीएवी कालेज और नगर पालिका कार्यालय के मध्य स्थित सेंट्रल बैंक पहुंचे।

इनके साथ बोलेरो का ड्राइवर इब्राहीम भी था। पैसा निकाल कर तीनों बैंक से बाहर निकले। फरहान और इब्राहीम बोलेरो पर सवार हो गए।

बैग लिए हफीज बोलेरो की ओर बढ़ रहा था कि बाइक सवार बदमाशों ने फरहान और बोलेरो चालक इब्राहीम पर तमंचे तान दिए। अब्दुल हफीज की पीठ पर तमंचा सटाकर गोली मार दी और दो लाख रुपयों से भरा बैग छीनकर भाग निकले।

लूटा गया पैसा मदरसे के कर्मचारियों के वेतन का था। तमंचों से लैस तीनों लुटेरे युवा उम्र के बताए गए हैं। इनके चेहरे खुले थे।

व्यस्त इलाके में दिनदहाडे़ हुई वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। कुछ ही देर में मंडलायुक्त एल वेंकटेश्वर लू और डीआईजी ज्ञानेश्वर तिवारी भी मौके पर पहुंच गए।

पुलिस अधीक्षक आरपी पांडेय भी साथ थे। उधर, क्षेत्राधिकारी विनोद सिंह ने जिला अस्पताल में घायल हफीज के बयान लिए। यहां से रेफर होने के बाद हफीज को कानपुर में हैलट अस्पताल के सामने रमा शिव हास्पिटल में भर्ती कराया गया है।

डाक्टरों के मुताबिक गोली उसके सीने में फंसी है। चश्मदीद गवाह मदरसा टीचर फरहान आलम की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

एसपी आरपी पांडेय का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज से लुटेरों की पहचान कर ली गई है। जल्द ही ये पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed