फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Eight injured in road accidents, including CPR

सड़क हादसों में दंपति समेत आठ घायल

Mon, 18 Apr 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Mon, 18 Apr 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
 Eight injured in road accidents, including CPR
हादसा

बांदा। कार की टक्कर से बाइक सवार दंपति घायल हो गए। एक अन्य घटना में राष्ट्रीय राजमार्ग में स्पीड ब्रेकर पर बाइक से गिरकर दो युवक घायल हो गए। अन्य हादसों में चार घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


शहर के ईदगाह रोड हाथीखाना निवासी मोहम्मद समीर राईन (50) पुत्र पीर बख्श सोमवार को सुबह अपनी पत्नी काजमीन (45) को बाइक पर लेकर इलाज कराने गए थे। लोहिया पुल के पास कार की टक्कर से दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन


राहगीरों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। चालक कार लेकर भाग निकला। एक अन्य घटना में मुस्करा (हमीरपुर) थाना क्षेत्र के खड़ही लोधन गांव निवासी धर्मेंद्र (28) पुत्र लखन नामदेव चचेरे भाई तेज प्रताप (19) पुत्र हरीकिशन के साथ रविवार की रात बाइक पर अपनी ससुराल बाघा (बिसंडा) जाते समय राष्ट्रीय राजमार्ग पर खैराडा के पास स्पीड ब्रेकर पर गिरकर घायल हो गए। वहां से गुजर रहे कार सवार युवकों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, कालिंजर थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव निवासी रामकेश (35) पुत्र रामा सोमवार को सुबह अपने चाचा चुनुबाद (50) पुत्र बाबादीन के साथ बाइक पर पुरैनिया गांव जाते समय पीछे से आ रही बाइक की टक्कर से घायल हो गए। एक अन्य घटना में बबेरू कोतवाली क्षेत्र के सिमौनी गांव का सुरेश (17) पुत्र जयकरन बाइक सीखते समय दीवार से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हमीरपुर जिले के परछट (खन्ना) गांव निवासी रामजानकी (20) पत्नी रामकुमार रविवार की रात सोते समय छत से गिरकर घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed