{"_id":"57c1d6534f1c1b4a38d4fe81","slug":"damsel-in-law-attacked","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल में युवती पर हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ससुराल में युवती पर हमला
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
Updated Sat, 27 Aug 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
ससुराल में हमले से घायल युवती परवीन।
- फोटो : अमर उजाला
बांदा। ससुराल में युवती पर जानलेवा हमले में पुलिस ने पति समेत ससुराल की तीन महिलाओं और दो पुरुषों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़िता का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की जा रही।
विज्ञापन
ईदगाह के सामने (अलीगंज) निवासी परवीन द्वारा शहर कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि 22 अगस्त को बहन नसीम के साथ मुंबई से लौटी। ससुराल पहुंची तो दरवाजा बंद था। खुलवाने पर उसका पति अनवर और एक अज्ञात महिला थी। उस पर दोनों ने हमला बोल दिया। इसी बीच देवर और तीन ननद आ गए और लोहे के औजार से सिर पर वार किया। सिर से खून बहने लगा।
विज्ञापन
पड़ोसियों के ललकारने पर धमकी देकर भाग गए। घायल परवीन का पुलिस ने जिला अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण और इलाज कराया। पति समेत ननद मलका, रोजी व रोबी और देवर इरफान तथा अज्ञात लोगों के विरुद्ध धारा 147, 352, 323, 504 व 506 आईपीसी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सब इंस्पेक्टर दुर्विजय सिंह को विवेचना सौंपी गई है। पिता अनवर ने आरोपियों की अभी तक गिरफ्तारी न होने पर पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है।
विज्ञापन