{"_id":"572a41614f1c1bdf795cd6b5","slug":"czech-peasant-woman-gave-bogus","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला किसान को थमाया फर्जी चेक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला किसान को थमाया फर्जी चेक
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Thu, 05 May 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
फर्जी चेक दिखाती महिला किसान पुष्पा देवी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतर्रा। किसानों के साथ प्रकृति धोखा कर रही है, वहीं राजस्व कर्मी भी पीछे नहीं हैं। राहत राशि के नाम पर किसानों को फर्जी चेक थमाए जा रहे हैं। बदौसा रोड निवासी महिला किसान पुष्पा देवी के पति सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पत्नी के नाम अतर्रा तहसील से अतिवृष्टि राहत के तहत 25 जुलाई को 1500 रुपये का चेक बना।
विज्ञापन
लेखपाल ने 6 सितंबर को घर आकर चेक दिया। उन्होंने यह चेक दो दिन बाद स्थानीय पीएनपी शाखा में लगाया। कुछ दिनों बाद खाते में पैसे आने की जानकारी करने गए तो पता चला कि इस चेक का पैसा पूर्व में निकाला जा चुका था।
विज्ञापन
पीड़ित महिला किसान ने राजस्व कर्मियों पर जालसाजी का आरोप लगाते हुए एसपी से जांच व कार्रवाई की मांग की। महिला किसान ने कहा कि वह न्यायालय की शरण लेगी। उधर, एसडीएम विनय कुमार पाठक ने बताया कि एक ही नंबर के अलग-अलग दो चेक जारी नहीं किए जा सकते। मामला गंभीर है। जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन