फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Crushing farmer shot dead

फसल काट रहे किसान की गोली मारकर हत्या

Thu, 05 Apr 2018 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Thu, 05 Apr 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
Crushing farmer shot dead
राोते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

परिवार के साथ खेत में गेहूं की फसल काट रहे युवा किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारों की संख्या दो बताई गई है। हत्या की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी। पुलिस इसे प्रेम प्रसंग से भी जोड़कर देख रही है। 

विज्ञापन


घटना थाना क्षेत्र के स्योहद गांव की है। बृहस्पतिवार को सुबह करीब 3:45 बजे दिनेश यादव (30) खेत में गेहूं की फसल काट रहा था। साथ में पत्नी बिजमा यादव, मां रामप्यारी और छोटा भाई अखिलेश भी कटाई कर रहे थे। तभी अज्ञात लोगों ने दिनेश को गोली मार दी। वह लहूलुहान होकर वहीं गिर गया। नजदीक में फसल काट रहे परिजन फायर की आवाज सुनकर दिनेश की तरफ भागे। तब तक हत्यारे फरार हो गए। घर वाले दिनेश को तत्काल अस्पताल लाए। यहां डाक्टरों ने मृत्यु की पुष्टि कर दी। 
विज्ञापन


मृतक के पिता रामऔतार की तहरीर पर यहां थाने में दो अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पिता का कहना है कि उसकी किसी से रंजिश नहीं है। उधर, थानाध्यक्ष राकेश पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग जैसा मामला प्रतीत हो रहा है। हालांकि सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। उधर, परिजनों को यह भी आशंका है कि खेत में मौजूद महिलाओं के साथ लूटपाट करने की नियत से यह घटना अंजाम दी गई। हत्यारे फरार हैं। मां ने बताया कि दिनेश की तीन साल पूर्व शादी हुई थी। पत्नी गर्भवती है। वह तीन भाईयों में बड़ा था। छोटे भाई लवलेश की 11 मई को शादी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed