फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Child abuse, attempt to murder

बच्ची से दुष्कर्म, हत्या की कोशिश

Mon, 20 Mar 2017 11:39 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा Updated Mon, 20 Mar 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
Child abuse, attempt to murder
बच्ची से दुष्कर्म - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो

मासूम बालिका के साथ दलित युवक ने दुराचार किया और फिर गला घोंटकर मार डालने का भी प्रयास किया। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने आधी रात को खेत के मेड़ से बालिका को लहूलुहान हालत में बरामद किया। घरवालों ने उसे महिला अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन


घटना बिसंडा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। छह वर्षीय बालिका अपनी मां के साथ ननिहाल में रहती थी। रविवार शाम बालिका हमउम्र बालक शीलू के साथ घर के पास खेल रही थी। इसी बीच कुशनदत्त (20) पुत्र राधे कोरी अपने भाई शीलू और बालिका को चीज दिलाने के बहाने साथ ले गया। कुछ दूर बाद उसने भाई को घर भेज दिया और बालिका को लेकर खेत की तरफ चला गया। रात 8 बजे तक बालिका के वापस घर न आने पर घरवालों ने तलाश शुरू की।
विज्ञापन


शीलू ने बताया कि कुशनदत्त उसे चीज दिलाने ले गया। घरवालों ने कुशनदत्त को खोजा और बालिका के बारे में पूछा। कुशनदत्त का कहना था कि बालिका को उसने घर भेज दिया था। गोलमोल जवाब देने पर घरवालों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस कुशनदत्त को थाने ले गई, लेकिन उसने बालिका के बारे में कुछ नहीं बताया। आधी रात को पुलिस और परिजनों ने टार्च की रोशनी के सहारे खेतों में बालिका की खोजबीन शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर से करीब आधा किलोमीटर दूर अरहर के खेत की मेड़ में बालिका लहूलुहान हालत में बरामद हुई। उसके गले में कपड़े का फंदा भी कसा था। घरवालों ने गंभीर हालत में उसे जिला महिला अस्पताल भर्ती कराया। बालिका की मां ने बताया कि जिस्म में कपड़े नहीं थे। चोटों के निशान थे। शर्ट से गला घोंटकर उसे जान से मारने का प्रयास किया गया। बालिका के मौसा ने आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने के लिए थाना में तहरीर दी है।


बिसंडा थानाध्यक्ष महेश सिंह ने बताया कि कुशनदत्त कोरी पुत्र राधे कोरी हिरासत में है। उसके विरुद्ध धारा 376-झ, 363 आईपीसी व पास्को एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद धाराएं बढ़ भी सकती हैं। जान से मारने की बात पर थानाध्यक्ष का कहना था कि सबसे बड़ी धारा 376-झ है। इसमें फांसी का भी प्राविधान है। आरोपी को सख्त सजा दिलाने का प्रयास होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed