फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jhabua News ›   Sehore:Secret Compartment Exposed: Sehore Police Seize 325 Cases of Illegal Liquor Worth ₹41 Lakh

Sehore: सीमेंट की आड़ में शराब का खेल! सीहोर में 41 लाख की अवैध शराब से भरा ट्रक पकड़ा, दो गिरफ्तार

Fri, 21 Aug 2026 06:11 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Fri, 21 Aug 2026 06:11 PM IST
सार

सीहोर कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सीमेंट की आड़ में छिपाकर ले जाई जा रही 325 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की। शराब की कीमत करीब 41 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने ट्रक चालक और क्लीनर को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन
Sehore:Secret Compartment Exposed: Sehore Police Seize 325 Cases of Illegal Liquor Worth ₹41 Lakh
पुलिस को चकमा देने का प्लान फेल! - फोटो : credit

विस्तार

अवैध शराब तस्करी के खिलाफ सीहोर कोतवाली पुलिस ने हाई-वोल्टेज कार्रवाई करते हुए ऐसा ट्रक पकड़ा है, जिसे देखकर पहली नजर में वह खाली नजर आ रहा था। लेकिन पुलिस की पुख्ता मुखबिरी और सटीक घेराबंदी ने तस्करों का पूरा खेल खोल दिया। ट्रक के गुप्त कंपार्टमेंट से करीब 325 पेटी अंग्रेजी शराब, जिसकी खुदरा बाजार कीमत करीब 41 लाख रुपये बताई गई है, बरामद हुई। पुलिस ने ट्रक चालक और क्लीनर को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


आधी रात को मिली पुख्ता सूचना
20-21 अगस्त की दरमियानी रात कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि भोपाल की ओर से एक ट्रक क्रमांक MP 09 HG 2140 अवैध शराब लेकर गुजरात की ओर जा रहा है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया और पुलिस टीम को तत्काल घेराबंदी के लिए रवाना किया गया। पुलिस टीम ने बिलकिसगंज-झागरिया रोड पर ग्राम बरखेड़ी के पास पेट्रोल पंप के सामने मोर्चा संभाला। मुखबिर द्वारा बताए गए नंबर का ट्रक जैसे ही मौके पर पहुंचा, पुलिस ने घेराबंदी कर उसे रोक लिया। चालक और क्लीनर को हिरासत में लेकर ट्रक की तलाशी शुरू की गई।
विज्ञापन


खाली हिस्सा देखकर पुलिस भी नहीं रुकी
तलाशी के दौरान ट्रक का पिछला हिस्सा बाहर से पूरी तरह खाली दिखाई दिया। इस हिस्से में सीमेंट बिखरा हुआ था। पहली नजर में ट्रक सामान्य मालवाहक वाहन जैसा नजर आ रहा था, लेकिन पुलिस ने चालक और क्लीनर से सख्ती से पूछताछ शुरू की। पूछताछ में ट्रक के भीतर बनाए गए एक अलग कंपार्टमेंट का राज खुल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सड़क नहीं होने की त्रासदी: एंबुलेंस नहीं आ सकी तो आठ किमी पैदल ले गए गर्भवती महिला को, गर्भस्थ शिशु की मौत

नट-बोल्ट से बंद था शराब का गुप्त दरवाजा
कोतवाली थाना प्रभारी रविंद्र यादव ने बताया कि ट्रक के अगले हिस्से में, केबिन से सटे छोटे कंपार्टमेंट में लोहे का गेट लगाया गया था। इस गेट को नट-बोल्ट से कसकर बंद किया गया था। पुलिस के सामने गेट खोला गया तो अंदर शराब की पेटियां देखकर पूरा मामला साफ हो गया। तस्करों ने पुलिस की नजर से शराब छिपाने के लिए ट्रक की बॉडी को दो हिस्सों में बांट रखा था।

सीमेंट की आड़ में छिपाई थी 41 लाख की शराब
पुलिस के अनुसार ट्रक के बड़े बाहरी हिस्से को खाली रखा गया था और उसमें सीमेंट बिखेरा गया था, ताकि जांच के दौरान ट्रक खाली दिखाई दे। वहीं छोटे गुप्त हिस्से में शराब की पेटियां भरकर रखी गई थीं। पुलिस ने शराब को ट्रक के खाली हिस्से में निकलवाकर गिनती कराई, जिसमें कुल 325 पेटी अंग्रेजी शराब मिली।

दस्तावेज नहीं दिखा सके चालक-क्लीनर
शराब के संबंध में पुलिस ने चालक और क्लीनर से वैध दस्तावेज मांगे, लेकिन दोनों कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। पूछताछ में उन्होंने शराब को गुजरात ले जाने की बात बताई। बरामद शराब में MD व्हिस्की और RS ब्रांड की शराब शामिल बताई गई है।


34(2) आबकारी एक्ट में केस दर्ज
पुलिस ने करीब 41 लाख रुपये कीमत की शराब को विधिवत जब्त कर लिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 607/2026, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड लेकर तस्करी के पूरे नेटवर्क और शराब के स्रोत की जांच की जाएगी।

दो आरोपी पुलिस गिरफ्त में
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बबलू चौहान पिता ठाकुर सिंह चौहान, उम्र 24 वर्ष, निवासी इंदिरा कॉलोनी, जोबट, जिला अलीराजपुर और सिकंदर मंडलोई पिता अजय मंडलोई, उम्र 33 वर्ष, निवासी तड़वी फालिया, जोबट, जिला अलीराजपुर के रूप में हुई है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed