फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Cain 10 years imprisonment, fines

भाई की हत्या में 10 साल की कैद, जुर्माना

Fri, 29 Jul 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा Updated Fri, 29 Jul 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
Cain 10 years imprisonment, fines
कोर्ट - फोटो : demo

बांदा। मकान के विवाद में भाई की चाकू मारकर हत्या के मामले में अभियुक्त को दोष सिद्ध पाते हुए अदालत ने 10 साल की कैद और 10 हजार रुपये जुर्माने से दंडित किया। बिसंडा थाना क्षेत्र के शिव गांव निवासी रामनारायण सिंह पुत्र महावीर सिंह ने 17 जुलाई 2011 को दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा था कि उसके चचेरे भतीजे गुरुवा सिंह पुत्र जुगराज का अपने बड़े भाई श्याम सिंह को रिहायशी मकान बेचने को लेकर झगड़ा हो गया।

विज्ञापन


गुरुवा सिंह ने श्याम सिंह के पेट व सिर पर चाकू मारकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। विवेचना के बाद पुलिस ने अदालत में आरोप पत्र दाखिल कर दिया। प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश केके अस्थाना की अदालत में सुनवाई के दौरान सहायक शासकीय अधिवक्ता मूलचंद्र कुशवाहा ने सात गवाह पेश किए।
विज्ञापन


दोनों पक्षों की बहस व पत्रावली में उपलब्ध साक्ष्यों का अवलोकन करने के बाद न्यायाधीश ने अभियुक्त को दोष सिद्ध पाते हुए 10 वर्ष के कठोर कारावास व 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। जुर्माना अदा न करने पर दो साल की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। आरोपी घटना के बाद से जेल में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed