फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Man attacked during a dispute; FIR registered against three people.

Faridabad News: विवाद में व्यक्ति पर हमला, तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Mon, 24 Aug 2026 10:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Man attacked during a dispute; FIR registered against three people.
फरीदाबाद। टिकावली गांव में मकान में निर्माण कार्य के दौरान मिस्त्री के पास फेंटी होने की बात को लेकर हुए विवाद में व्यक्ति पर रोड़े से हमला करने और उसका बैग ले जाने के आरोप में थाना भूपानी पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। घायल जयचंद के सिर, आंख और हाथ में चोट आई थी।
विज्ञापन

बाद में कराई गई एनसीसीटी जांच में सिर और चेहरे की कई हड्डियों में फ्रैक्चर मिलने के बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जयचंद निवासी टिकावली ने पुलिस को बताया कि वह अपने मकान का निर्माण करा रहा था। 20 अगस्त की सुबह करीब 9 बजे वह एक मजदूर और एक मिस्त्री को लेकर फर्श व प्लास्टर का काम शुरू कराने ही वाला था। इसी दौरान धीरेन्द्र कुमार अपनी पत्नी और बेटे के साथ उसके मकान पर पहुंचा। धीरेन्द्र ने कहा कि मिस्त्री के पास उसकी फेंटी है और वह उसे लेना चाहता है। जयचंद ने काम चलने का हवाला देते हुए शाम को फेंटी ले जाने के लिए कहा। आरोप है कि इस बात पर धीरेन्द्र बहस करने लगा और तैश में आ गया। इसके बाद धीरेन्द्र और उसके बेटे ने मकान के बाहर पड़े पत्थर उठाकर जयचंद पर हमला कर दिया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि अस्पताल पहुंचे तो जयचंद आईसीयू में भर्ती मिला। डॉक्टर से बयान देने की अनुमति मिलने के बाद पुलिस ने उसका बयान दर्ज किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed