{"_id":"5928742c4f1c1b260c5373c9","slug":"bjp-woman-leader-seizes-militant-in-chaki","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा महिला नेता ने चौकी में सिपाही का गिरेबान पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाजपा महिला नेता ने चौकी में सिपाही का गिरेबान पकड़ा
कार ने हथठेला में मारी टक्कर, बालक की मौत
Updated Sat, 27 May 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
पार्वती गुप्ता और महिला थानाध्यक्ष रेहाना यासमीन
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस चौकी के अंदर घुसकर भाजपा महिला नेता और उसके भाई ने पड़ोसी युवक को पीटा। ड्यूटी पर तैनात सिपाही ने रोका तो महिला नेता ने सिपाही की वर्दी का कॉलर पकड़ लिया। धक्का-मुक्की और छीना-झपटी भी की। कुछ ही देर में वहां भाजपाइयों का जमावड़ा लग गया। इस बीच भाजपा के क्षेत्रीय विधायक पहुंच गए और उन्होंने मामला रफादफा करा दिया। यह हाईवोल्टेज ड्रामा चौराहे की चौकी पर देर तक चला। उधर, पुलिस अधीक्षक का कहना है कि सिपाही का कॉलर पकड़ने या बदसुलूकी करने की वीडियो या साक्ष्य मिलता है तो वह रिपोर्ट दर्ज कराएंगे।
शुक्रवार को दोपहर करीब दो बजे शहर के व्यस्त और भीड़भाड़ इलाके में ईदगाह चौराहे पर स्थित अलीगंज पुलिस चौकी में भाजपा महिला मोर्चा की पार्वती गुप्ता और उनके भाई ने अपने एक पड़ोसी युवक आशू गुप्ता को चौकी के अंदर ही पीटना शुरू कर दिया। आशू को भाजपा नेत्री का भाई पकड़कर चौकी लाया था। बाद में भाजपा नेत्री भी आ गईं। पुलिस चौकी के अंदर युवक को पीटने पर ड्यूटी पर मौजूद कांस्टेबिल अनुराग सिंह ने आपत्ति जताई और रोका। युवक को चौकी के कमरे में बैठाकर दरवाजा बंद कर लिया। सिपाही अनुराग के मुताबिक इस पर भाजपा नेता उसके ऊपर ही भड़क उठीं। अभद्रता करते हुए गिरेबान पकड़ लिया और उसे पीटने का प्रयास किया। वर्दी उतराने और निलंबन कराने की धमकी भी दी। सिपाही के मुताबिक इस बीच विधायक प्रकाश द्विवेदी चौकी आ गए। उनके सामने भी महिला नेत्री ने उसके (अनुराग) के साथ दबंगई और धक्का-मुक्की की। सिपाही के हाथ में खरोंच आ गई। विधायक ने दोनों पक्षों से बातचीत कर सुलह करने को कहा और कुछ देर बाद चले गए। इस बीच चौकी के इर्द-गिर्द तमाशाइयों की भीड़ लग गई। तमाम भाजपाई भी आ गए। चौकी में महिला थानाध्यक्ष रेहाना यासमीन सहित कई चौकियों को फोर्स आ गया।
कुछ ही देर बाद कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक आ गए और भाजपा नेत्री व उनके भाई तथा पड़ोसी युवक आशू को कोतवाली ले गए। वहां भाजपा नेताओं के हस्तक्षेप से दोनों पक्षों के बीच सुलह कराकर मामला रफादफा कर दिया गया। उधर, इस बाबत पुलिस अधीक्षक डॉ.श्रीपति मिश्र ने कहा है कि उन्हें कोतवाली प्रभारी ने यह जानकारी नहीं दी कि सिपाही के साथ चौकी के अंदर बदसलूकी की गई है। वह वीडियो देखेंगे अगर ऐसा हुआ है तो दोषी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराएंगे। चाहे वो महिला हो या किसी पार्टी की नेता। किसी को कानून हाथ में लेने नहीं दिया जाएगा। मुख्यमंत्री के भी यही सख्त निर्देश हैं।