{"_id":"b67443ddf235362605bb9d904cc66daa","slug":"bdc-son-s-body-was-found-hanging-from-a-tree-candidate-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से लटका मिला बीडीसी प्रत्याशी के पुत्र का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेड़ से लटका मिला बीडीसी प्रत्याशी के पुत्र का शव
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Thu, 08 Oct 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतर्रा। सूरत से घर आ रहे बीडीसी प्रत्याशी के पुत्र
विज्ञापन
का शव गांव से कुछ दूर पेड़ पर टंगा मिला। उसका बैग और मोबाइल फोन गायब था।
पिता ने लूट के इरादे से हत्या की आशंका जताई है।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
गिरवां थाना क्षेत्र के बंडे गांव निवासी सियादुलारी कोटार्य पत्नी पदमलाल महुआ ब्लाक के वार्ड-85 से क्षेत्र पंचायत सदस्य की प्रत्याशी हैं। उसके तीनों पुत्र नौसारी (गुजरात) में हीरा तराशने का काम करते हैं। मंझला पुत्र श्यामबाबू (25) छह अक्तूबर को सूरत से गांव के लिए रवाना हुआ, पर घर नहीं पहुंचा।
गुरुवार को तड़के ग्रामीणों ने गांव से कुछ दूर उसी के खेत में पेड़ पर उसका शव नायलोन की रस्सी के फंदे पर लटका देखा। ग्राम प्रधान चंद्रप्रकाश ने गिरवां थाना व खुरहंड पुलिस चौकी को दी। पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर शव फंदे से नीचे उतारा।
पिता ने बताया कि श्यामबाबू ने सूरत से चलने से पहले गंगा ताप्ती ट्रेन से मानिकपुर होकर घर आने की जानकारी दी थी। सात अक्तूबर को सुबह मानिकपुर आ गया, फिर उसका कुछ पता नहीं चला। बृहस्पतिवार को सुबह उसका शव गांव के बाहर पेड़ पर फांसी पर टंगा मिला।
उसकी जेब से सूरत से मानिकपुर का टिकट, एटीएम कार्ड और पुराना मोबाइल फोन बरामद हुआ। जहां शव मिला है वहां नहर किनारे शराब की खाली बोतल, कोल्ड ड्रिंक, तीन डिस्पोजल गिलास और आमलेट के टुकड़े पाए गए। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया।
थानाध्यक्ष चौधरी रमेश सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने और माता-पिता के तहरीर दिए जाने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।