{"_id":"3a1a8832d0f3d2edd6dc30deb871e69c","slug":"and-broke-the-chain-from-the-neck-of-a-woman-faithful-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक और महिला श्रद्धालु के गले से चेन तोड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक और महिला श्रद्धालु के गले से चेन तोड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Thu, 15 Oct 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
बांदा। नवरात्र महोत्सव में महिला श्रद्धालुओं के साथ लगातार हो रहीं चेन स्नैचिंग की घटनाओं पर पुलिस अंकुश नहीं लगा पा रही है। नवरात्र के चौथे दिन गुरुवार को सुबह महेश्वरी मंदिर दर्शन को गई महिला के गले से सोने की जंजीर तोड़ ली गई। दो दिन पूर्व भी एक अन्य महिला श्रद्धालु चेन स्नैचिंग का शिकार हुई थी।
विज्ञापन
चित्रकूट जनपद के द्वारिकापुरी (कर्वी) निवासी विद्यावती पत्नी बाबूलाल अपनी छोटी बहन सुनीता के यहां अर्दली बाजार कटरा आई थी। गुरुवार को सुबह वह महेश्वरी देवी मंदिर पूजन करने गई थीं। साथ में परिवार की कई अन्य महिलाएं थीं। दर्शन के दौरान उसके गले से एक तोले की सोने की जंजीर तोड़कर गायब कर दी गई।
विज्ञापन
शोर मचाने पर मंदिर व्यवस्था में लगे कार्यकर्ताओं ने एक संदिग्ध महिला को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया। मंगलवार को काली देवी मंदिर में अलीगंज निवासी ममता पांडेय के गले से सोने की चेन पार कर दी गई थी।
विज्ञापन