{"_id":"59d515be4f1c1bcf538b5af8","slug":"81507136958-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टहलने निकले वृद्ध की ट्रक से कुचलकर मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टहलने निकले वृद्ध की ट्रक से कुचलकर मौत
Updated Wed, 04 Oct 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। सुबह टहलने निकले वृद्ध की ट्रक से कुचल कर मौत हो गई। अन्य सड़क हादसों में 4 बाइक सवार समेत छह राहगीर घायल हो गए। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
तिंदवारी कस्बे के संतोषी नगर निवासी बाबूलाल (75) पुत्र कांता प्रसाद गुप्ता बुधवार को सुबह टहलने निकले थे। बबेरू की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से रौंद दिया। राहगीरों ने पुलिस व परिजनों को सूचना दी। पुत्र बाल मुकुंद की तहरीर पर अज्ञात चालक के विरुद्ध धारा 379 व 304 ए की रिपोर्ट दर्ज की गई है। थाना इंस्पेक्टर प्रतिमा सिंह ने बताया कि ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। एक अन्य घटना में गढ़ी घाट (चित्रकूट) की सुमन (30) पत्नी सुरेश बुधवार को सुबह अपने 10 माह के पुत्र को लेकर अपने नंदोई बुद्धविलास के साथ बाइक से बांदा जा रही थी। ओरन बाईपास के पास बाइक में साड़ी फंस जाने से गिरकर गई। मां और शिशु दोनों घायल हो गए।
उधर, तिंदवारी थाना क्षेत्र के बेंदा गांव का उदयभान (40) पुत्र विनोद बुधवार की सुबह फतेहपुर जाने के लिए घर के पास रोडवेज बस का इंतजार कर रहा था। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से घायल हो गया। चालक ट्रक लेकर भाग निकला। एक अन्य घटना में चित्रकूट जिले के पहाड़ी थाना क्षेत्र के सदरौली गांव की सखी (55) पत्नी शिवपूजन मंगलवार की शाम अपने रिश्तेदार के साथ बाइक से बबेरू जाते समय उमरहनी गांव के पास सामने से आ रही बैल गाड़ी से टकरा कर घायल हो गई।
विज्ञापन
उधर, शहर कोतवाली क्षेत्र के इंदिरा नगर मोहल्ले का मंगल (25) पुत्र चिरंजीव लाल मंगलवार की शाम कालुकुआं चौराहे के पास बाइक के मवेशी से टकरा जाने पर घायल हो गया। हमीरपुर जिले के मौदहा कोतवाली क्षेत्र के उर्दना गांव का भरत सिंह (23) पुत्र बिंदेश्वरी बुधवार की सुबह बाइक से तिंदवारी जा रहा था। महोखर के पास मवेशी से टकराकर गिर गया।
-अन्य हादसों में चार बाइक सवार समेत छह घायल
-पुत्र की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक पर रिपोर्ट