फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   हाथ-पैर बांध किसान को उठा ले गए बदमाश

हाथ-पैर बांध किसान को उठा ले गए बदमाश

Thu, 26 Jul 2018 12:01 AM IST
Updated Thu, 26 Jul 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
हाथ-पैर बांध किसान को उठा ले गए बदमाश
बांदा। खेत में सो रहे वृद्ध किसान को आधी रात के बाद बदमाश हाथ-पैर बांधकर उठा ले गए। तमंचे की बट और लात-घूंसों से पीटकर बेहोश कर दिया। तालाब किनारे फेंककर फरार हो गए। किसान ने थाने और एसपी को तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


मटौंध थाना क्षेत्र के हरिसन थोक निवासी जगत सिंह पुत्र सबल सिंह ने दी तहरीर में बताया कि 21 जुलाई की रात वह खेत की रखवाली के लिए चारपाई डालकर सो रहा था। आधी रात के बाद कुछ लोग आए और उसके हाथ-पैर बांध दिए। पीटते हुए बसहरी गांव के एक घर में ले गए। वहां भी पिटाई के बाद बोलेरो में बैठाकर तमंचे की बट और लात-घूंसों से पीटते हुए हरदोनी गांव के जंगल में ले आए। वहां उतारकर पीटा। उसके बदन से कपड़े भी उतार लिए।
विज्ञापन


उसे बेहोशी की हालत में जखौरा रेलवे स्टेशन के पास तालाब किनारे फेंक दिया। उसकी दाहिनी आंख, नाक सहित पूरे शरीर में चोटें आईं हैं। सुबह होश आने पर वह किसी तरह घर पहुंचा। थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने गया, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। न ही मेडिकल कराया गया। उधर, मटौंध थाने के उप निरीक्षक सुल्तान सिंह ने बताया कि जगत सिंह की तहरीर मिल गई है। आरोपों की जांच की जा रही है। इसी के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed