{"_id":"5a5652974f1c1bf9188b456e","slug":"61515606679-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल में फांसी पर झूल गई मासूम बच्ची की मां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ससुराल में फांसी पर झूल गई मासूम बच्ची की मां
Updated Wed, 10 Jan 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। स्नातक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन घटना की वजह नहीं बता सके। पुलिस पड़ोसियों से पूछताछ कर घटना की जांच कर रही है। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के ब्योंजा गांव निवासी जुग्गीलाल की पत्नी नीतू (24) बांदा शहर में शंभू नगर में ससुराल के निजी मकान में अकेली रहकर केसीएनआईटी से बीएड की पढ़ाई कर रही थी।
बगल में चचेरा भाई कृष्ण कुमार भी अपने मकान में रहता है। बुधवार को सुबह नीतू का शव दुपट्टे पर फंदे में टंगा मिला। सूचना पर पुलिस ने बंद कमरे की कच्ची दीवार तोड़कर शव बाहर निकाला। सूचना मिलने पर आए पति व ससुरालीजन घटना की स्पष्ट वजह नहीं बता सके। शादी करीब छह वर्ष पूर्व हुई थी।
पति का कहना था कि घटना से एक दिन पहले मंगलवार की शाम पत्नी नीतू से उसकी फोन पर बात हुई थी, लेकिन उसने किसी भी परेशानी के बारे में नहीं बताया। उधर, शहर के जरैली कोठी निवासी मृतका के भाई सूरज ने बताया कि वह नीतू से रोज मिलने जाता था। उसने किसी परेशानी के बारे में नहीं बताया। मृतक नीतू अपने पीछे 5 वर्षीय बच्ची छोड़ गई। सिविल लाइन चौकी प्रभारी शिव प्रसाद ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
ससुराल में छात्रा ने लगाई फांसी
अकेले रहकर कर रही थी बीएड की पढ़ाई
परिवार वाले नहीं बता सके आत्महत्या की वजह