{"_id":"593c3f454f1c1be1478b4588","slug":"61497120581-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फौजी के घर चोरी का पुलिस नहीं कर सकी खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फौजी के घर चोरी का पुलिस नहीं कर सकी खुलासा
Updated Sun, 11 Jun 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। पाकिस्तान बार्डर में तैनात लायंस नायक के घर हुई लाखों की चोरी का पुलिस दूसरे दिन भी खुलासा नहीं कर सकी। चोरों की गिरफ्त तो दूर चोरी गया लाइसेंसी रिवाल्वर का भी सुराग नहीं लग सका। नाकाम पुलिस अब सर्विलांस की मदद से परिजनों और पड़ोसियों की काल डिटेल खंगालने में जुटी है।
शहर कोतवाली के दीप शिखा कालोनी के नजदीक शांति नगर निवासी सुनील कुमार तिवारी 26वीं राजपूत बटालियन में लांस नायक हैं और फिरोजपुर (पंजाब) में तैनात हैं। पिता रामदेव तिवारी भी फतेहगढ़ में फौजी हैं। यहां सुनील और उनके छोटे भाई अनिल तिवारी का परिवार रहता है।
गुरुवार रात चोर ताला तोड़कर रिवाल्वर (सिक्सर) व 24 कारतूस, 40 हजार रुपये नकद और करीब 6 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर चुरा ले गए। घटना के वक्त घर पर कोई नहीं था। सुनील की पत्नी कल्पना तिवारी बच्चों सहित अपने मायके गिरवां गई थीं।
विज्ञापन
भाई अनिल भी परिवार समेत लोहरा गांव पूजन कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। घटना और खासकर शस्त्र चोरी की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। एसपी, एएसपी, सीओ व प्रभारी निरीक्षक ने मुआयना किया। पुलिस अधिकारियों ने जल्द खुलासा का आश्वासन भी दिया।
घटना को 48 घंटे बीतने को हैं, लेकिन अब तक पुलिस न चोरों का सुराग लगा सकी और न ही लाइसेंसी रिवाल्वर बरामद कर सकी। क्षेत्राधिकारी नगर ने बताया कि सर्विलांस की मदद ली जा रही है। परिजनों और आसपास मोहल्ले के लोगों की काल डिटेल खंगाली जा रही है।
सुनील तिवारी व पड़ोसियों के यहां आने वाले मेहमानों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने जल्द खुलासे की उम्मीद जताई। पुलिस अधीक्षक डा.श्रीपति मिश्र ने घटना के खुलासे के लिए तीन टीमें गठित की हैं। क्षेत्राधिकारी नगर डा.राकेश कुमार मिश्र ने बताया कि कोतवाली प्रभारी निरीक्षक डीपी तिवारी और महिला थानाध्यक्ष रेहाना यासमीन और सिविल लाइंस चौकी प्रभारी संजय सिंह के नेतृत्व में टीम बनाई गई है। मोहल्ले के अराजकतत्वों पर भी निगाहें हैं।
-पुलिस परिजनों व पड़ोसियों की खंगाल रही काल डिटेल
-घटना को दो दिन बीते, पुलिस के हाथ खाली
-चोरी गया रिवाल्वर भी नहीं हुआ बरामद
अमर उजाला ब्यूरो