{"_id":"59beb6ac4f1c1b1c688b525f","slug":"21505670828-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दुकानों के ताले तोड़कर हजारों का सामान चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन दुकानों के ताले तोड़कर हजारों का सामान चोरी
Updated Sun, 17 Sep 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बिसंडा (बांदा)। एक ही रात चोरों ने चार स्थानों पर ताले तोड़कर माल पार कर दिया। मुख्य बाजार में तीन दुकानों के ताले तोड़कर नकदी और हजारों का सामान चुरा ले गए। 24 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस खुलासा नहीं कर सकी।
लखमी थोक, ओरन रोड निवासी राम प्रसाद यादव पुत्र पूरन के घर चोर ताला तोड़ रहे थे। तभी घरवालों की नींद खुल गई। राम प्रसाद ने शोर मचाया तो एक चोर ने उस पर तमंचा तान दिया और जान से मारने की धमकी देकर खामोश कर दिया। चोर तीन बक्से उठ ले गए। रविवार को सुबह ये बक्से नाथू तालाब के पास पड़े मिले। सामान बाहर बिखरा हुआ था। गृहस्वामी ने पुलिस को बताया कि चोरंो की संख्या तीन थी। लगभग 11 हजार रुपये नकदी और डेढ़ लाख रुपये कीमत के जेवर चुरा ले गए।
विज्ञापन
अन्य घटनाओं में मुख्य बाजार स्थित संतोष कुमार रैकवार की मिष्ठान्न की दुकान का ताला तोड़कर चोर गोलक में रखे दो हजार रुपये नकद और 17 हजार का सामान चुरा ले गए। इसी तरह जयकरन यादव की साइकिल दुकान का ताला तोड़कर हजारों रुपये का सामान पार कर दिया। मोहल्ले के लोग इकट्ठा हुए तो चोर भाग निकले। एक अन्य घटना में रामाधार की पान की गुमटी से चोर गुटखा-सिगरेट आदि चुरा ले गए। चारों घटनाओं की तहरीर थाना पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन
-एक जगह गृृहस्वामी को तमंचा दिखाकर धमकाया