फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   युवती ने खुद को जलाया, मौत

युवती ने खुद को जलाया, मौत

Wed, 01 May 2019 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
युवती ने खुद को जलाया, मौत
बांदा। ससुराल में युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगाकर जान दे दी। परिजन आत्महत्या की वजह नहीं बता सके।
विज्ञापन

जसपुरा थानांतर्गत कस्बे में सुमन (21) पत्नी रामरूप ने सोमवार की रात कमरे में अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। उसकी वहीं मौत हो गई। गृहस्थी का सामान भी जल गया। यूपी-100 और थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मंगलवार को यहां पोस्टमार्टम हाउस में पति रामरूप ने बताया कि दो वर्ष पूर्व शादी हुई थी। पति ने दलील दी कि 8 माह पूर्व नवजात बच्चे की मौत से ही सुमन परेशान रहती थी। घटना की रात वह घर में नहीं था। आत्महत्या की वजह पता नहीं चली। उधर, थानाध्यक्ष दुर्गविजय सिंह ने बताया कि ससुराल वाले कुछ स्पष्ट नहीं बता सके। मायके पक्ष से भी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन


युवती ने जहर खाया, अस्पताल में भर्ती
बांदा। हमीरपुर जनपद के मौदहा थानांतर्गत फत्तेपुर (गुसियारी) गांव में मंगलवार को सुबह गुले (18) पुत्री बहोरा खां ने जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। एक अन्य घटना में शहर कोतवाली क्षेत्र के पल्हरी गांव का गोलू (30) को सोमवार की रात घर में करंट लग गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed