{"_id":"59569d304f1c1b14348b4955","slug":"201498848560-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस से कुचल कर बिल्डिंग मैटेरियल सप्लायर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस से कुचल कर बिल्डिंग मैटेरियल सप्लायर की मौत
Updated Sat, 01 Jul 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
बांदा। रोडवेज बस से कुचल कर बिल्डिंग मैटेरियल सप्लायर की मौत हो गई। चालक बस लेकर मौके से भाग निकला। पिता ने अज्ञात बस चालक के विरुद्ध रिपोर्ट लिखाई है। उधर, अलग-अलग मार्ग हादसों में चार बाइक सवार घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बदौसा थाना क्षेत्र के तुर्रा गांव का धीरज सिंह (25) पुत्र राजललन सिंह गुरुवार की रात देहात कोतवाली क्षेत्र के पचनेही गांव में बहन से मिलकर वापस लौट रहा था। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित साईंधाम मंदिर के पास सामने से आ रही रोडवेज बस ने उसे कुचल दिया। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
दोस्त के साथ बाइक पर पीछे आ रहे बहनोई राजू ने उसे मृत अवस्था में पड़ा देखा। पिता ने बताया कि धीरज बिल्डिंग मैटेरियल सप्लाई के साथ खेती करता था। मृतक तीन भाइयों में बड़ा था और तीन साल पूर्व उसका विवाह हुआ था। मृतक अपने पीछे पत्नी सुमन समेत दो मासूम पुत्रियां छोड़ गया है। पिता की तहरीर पर अज्ञात बस चालक के विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
उधर, बबेरू कोतवाली क्षेत्र के मरौली गांव का रामभजन (60) पुत्र राम कुमार शुक्रवार को दोपहर मटौंध थाना क्षेत्र के हरदोनी गांव निवासी रिश्तेदार मनीष (22) पुत्र रामसजीवन व जिगनौड़ा (हमीरपुर) निवासी मोहनलाल (18) पुत्र भूपत के साथ नाती के लिए लड़की देखने जाते समय हमीरपुर जनपद के मौदहा कोतवाली क्षेत्र के सिसोलर गांव के पास बाइक से गिरकर तीनों घायल हो गए।
पुलिस ने तीनों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। एक अन्य घटना में देहात कोतवाली क्षेत्र के गुरेह गांव का होरीलाल (40) पुत्र ठाकुरदीन गुरुवार को रात घर जाते समय बाइक से गिरकर घायल हो गया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
-पिता की तहरीर पर अज्ञात चालक पर रिपोर्ट दर्ज
-अन्य मार्ग हादसों में चार बाइक सवार घायल
अमर उजाला ब्यूरो