{"_id":"5c290732bdec2256c66bbfab","slug":"181546192690-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल में पेड़ से लटका मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जंगल में पेड़ से लटका मिला शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। करीब तीन माह पूर्व जलविहार का मेला देखने के लिए घर से निकले लापता हुए वृद्ध का क्षत-विक्षत शव जंगल में पेड़ पर फंदे से टंगा मिला। लकड़ी काटने गए लकड़हारों ने पुलिस को सूचना दी।
कोतवाली क्षेत्र के भांवरपुर (बिल्हरका) निवासी बौरा (55) 24 सितंबर को करतल में लगे जलविहार मेला देखने की बात कहकर घर से निकले थे। इसके बाद लापता हो गए। परिजन लगातार तलाश कर रहे थे। इसी बीच रविवार को रगौली भटपुरा गांव के कुछ लोग जंगल में लकड़ी बीनने गए थे।
वहां पेड़ पर क्षतविक्षत शव टंगा देखा। यह काफी दिनों का प्रतीत हो रहा था। लकड़हारों की सूचना पर रगौली भटपुरा के पूर्व प्रधान राजाराम और चौकीदार ने करतल पुलिस चौकी को सूचना दी। क्षेत्राधिकारी ओमप्रकाश और कोतवाली प्रभारी रवींद्र तिवारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
भाई रामदीन, बदलू और रज्जू ने शव की शिनाख्त की। शव अंगौछा के फंदे पर टंगा था। आधा धड़ क्षतविक्षत अवस्था में नीचे पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि मृतक अविवाहित और मानसिक रूप से बीमार था।