फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   हत्या के जुर्म में दो भाइयों को उम्रकैद

हत्या के जुर्म में दो भाइयों को उम्रकैद

Thu, 26 Jul 2018 10:40 PM IST
Updated Thu, 26 Jul 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
हत्या के जुर्म में दो भाइयों को उम्रकैद
बांदा। जमीन के विवाद में दिनदहाड़े हत्या के जुर्म में दो भाइयों को अदालत ने आजीवन कारावास और 20-20 हजार रुपये जुर्माने की सजा दी है। हत्या की यह घटना 11 साल पूर्व की है।
विज्ञापन


गिरवां थाना क्षेत्र के मुरवां गांव निवासी गीता देवी निगम पत्नी सुधीर निगम ने 7 मार्च 2007 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके गांव के गंगा सहाय श्रीवास्तव पुत्र रमाशंकर व उसके दो बेटे ललित मोहन और श्याम मोहन के अलावा एक नाबालिग ने 6 मार्च 2007 को उसके पति सुधीर निगम की घर के सामने गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन


इसके पूर्व 29 जनवरी 2007 को आरोपियों ने रायफल व बंदूकें लेकर उसके घर में घुसकर गाली-गलौज और जान से मारने का प्रयास किया था। घटना के पीछे जमीन की रंजिश बताई। जांच के बाद पुलिस ने इस मामले में दो बार फाइनल रिपोर्ट लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे क्षुब्ध पीड़ित ने अदालत में अर्जी देकर आपत्ति जताई थी। अदालत ने आपत्ति अर्जी स्वीकार हुए पुलिस की फाइनल रिपोर्ट खारिज कर सभी आरोपियों को तलब कर लिया। मुकदमे के दौरान आरोपी गंगा सहाय की मृत्यु हो चुकी है। नाबालिग आरोपी का मामला किशोर न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया।


जनपद न्यायाधीश चंद्रभान तृतीय की अदालत में सुनवाई के दौरान प्रभारी जिला शासकीय अधिवक्ता कैलाश चौबे ने अभियोजन पक्ष की ओर से सात गवाह पेश किए। लगभग 11 वर्षों के बाद गुरुवार को अदालत ने आरोपी दोनों भाइयों ललित मोहन व श्याम मोहन पुत्रगण गंगा सहाय को धारा 302 में आजीवन कारावास और 20-20 हजार रुपया जुर्माने की सजा सुनाई।

जुर्माना अदा न करने पर एक वर्ष की अतिरिक्त जेल होगी। आरोपी जमानत पर थे। उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed