{"_id":"5b43aab54f1c1b07278b585c","slug":"181531161269-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुन्ना बजरंगी की हत्या से जेल में सतर्कता बढ़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुन्ना बजरंगी की हत्या से जेल में सतर्कता बढ़ी
Updated Tue, 10 Jul 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। बागपत जेल में माफिया ओम प्रकाश सिंह उर्फ मुन्ना बजरंगी की हत्या से फैली सनसनी की आंच बांदा जेल में भी आई है। इसकी खास वजह यहां बंद बाहुबली बसपा विधायक मुख्तार अंसारी हैं। बागपत की घटना के कुछ ही देर बाद यहां जेल में जबरदस्त तलाशी अभियान चलाया गया। बंदियों को बैरिकों से बाहर कर उनकी और उनके सामान की सघन तलाशी ली गई। मुख्य गेट पर दो बंदियों के साथ दो पीएसी के जवान भी तैनात कर दिए गए हैं। मुख्तार अंसारी पर भी चौकसी और बढ़ा दी गई है।
मुन्ना बजरंगी बाहुबली मुख्तार अंसारी का खास था। कहा जाता है कि मुख्तार अंसारी की शह पर ही मुन्ना बजरंगी ने कृष्णानंद राय की हत्या की थी। यही तार जोड़े जाने के मद्देनजर मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद यहां जेल में भी चौकसी बढ़ा दी गई है। पिछले वर्ष से मुख्तार अंसारी बांदा जेल में हैं।
सोमवार को बागपत जेल में मुन्ना बजरंगी की गोली मारकर हत्या की खबर के बाद प्रदेश के गृह मंत्रालय ने सभी जेलों में चौकसी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। यहां जेलर विवेक शील त्रिपाठी और डिप्टी जेलर तारकेश्वर के निर्देश में जेल की सभी बैरकों में तलाशी अभियान चलाया गया। बैरकों को खाली कराकर हरेक बंदी के हर सामान को खंगाला गया। बंदियों की भी जामा तलाशी ली गई।
विज्ञापन
उधर, मुख्तार अंसारी को लेकर जेल प्रशासन पहले से ही चौकन्ना रहते हुए मुलाकात आदि में सख्ती बरता रहा है। अब इस घटना के बाद यह सख्ती और बढ़ा दी गई है। अंसारी से मिलने वालों की संख्या गिनीचुनी रह गई है। इनमें ज्यादातर उनके परिजन शामिल हैं। जेल प्रशासन उसी को मुलाकात की अनुमति देता है जिससे मुख्तार अंसारी मिलने को तैयार हों। उधर, जेल के बाहर पहले से ही पीएसी तैनात है। अब जेल गेट पर बंदी रक्षकों के साथ पीएसी के जवान भी तैनात किए जाएंगे।