{"_id":"5cdef276bdec2207710357d2","slug":"171558114934-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरखुरानों ने दो भाइयों को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जहरखुरानों ने दो भाइयों को लूटा
Fri, 17 May 2019 11:18 PM IST
कानपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
बांदा। मुंबई से घर आ रहे सगे दो भाइयों को जहरखुरानी गिरोह के सदस्यों ने नशीला पदार्थ खिलाकर लूट लिया। इनमें एक को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। दूसरे भाई का कुछ पता न चलने परिजन तलाश में जुटे हैं।
कोतवाली क्षेत्र के नसेनी गांव निवासी अनिल सोनी (25) व पवन (21) पुत्रगण महेश शुक्रवार को सुबह मुंबई से घर लौट रहे थे। झांसी से बांदा के बीच जहरखुरानों ने उनसे दोस्ती गांठ ली और दोनों को मिठाई में नशीला पदार्थ खिलाकर लूट लिया। बेहोशी की अवस्था में अनिल किसी तरह गांव मोड़ तक पहुंच गया।
देर शाम ग्रामीणों ने उसकी शिनाख्त की और परिजनों को सूचना दी। उसे सीएचसी ले गए। यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पवन का कुछ पता न लगने पर घरवाले उसकी खोजबीन में जुटे हैं। परिजनों के मुताबिक दोनों अपने भाई की शादी में शामिल होने आ रहे थे। जहरखुरान लगभग 25 हजार रुपये लूट ले गए। इलाज के बाद जीआरपी में रिपोर्ट दर्ज कराएंगे।