{"_id":"5cb4c236bdec2214666d947f","slug":"161555350070-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम विवाह के डेढ़ वर्ष बाद ही युवती की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेम विवाह के डेढ़ वर्ष बाद ही युवती की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहगंज थानाक्षेत्र के डढ़वा मानपुर गांव में रविवार को विवाहिता का शव घर से आधा किलोमीटर दूर जंगल में नाले के पास पड़ा मिला। ससुराल पक्ष इसे आत्महत्या और मायके वालों ने गला घोंटकर हत्या का आरोप लगा रहे हैं।
पति सहित सास, ससुर व देवर आदि के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। थाना निरीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि दोनों ने डेढ़ वर्ष पूर्व किया था प्रेम विवाह किया था।
फतेहगंज थाना क्षेत्र के डढ़वा मानपुर गांव में रविवार को दोपहर राजमनी पत्नी गेंदालाल का शव घर से कुछ दूरी पर स्थित नाले के किनारे पड़ा मिला। मृतका के भाई रामस्वरूप (ग्योदा, फतेहगंज) ने बताया कि रविवार को बहनोई गेंदालाल ने फोन पर उसे पहले यह बताया कि राजमनी घर से कहीं चली गई है।
विज्ञापन
फिर कुछ देर बाद बताया कि उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। रामस्वरूप ने बताया कि जब वह मौके पर पहुंचे तो उसका शव नाले किनारे पड़ा मिला। उसने पुलिस को सूचना दी।
उसने बताया कि राजमनी की डेढ़ वर्ष पूर्व विवाह हुआ था। इसके बाद वह दहेज में भैंस और सोने की कंठी की मांग लेकर ससुराल में उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। आरोप लगाया कि गला घोंटकर हत्या करने के बाद आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया।
उधर, थाना निरीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। राजमनी और गेंदालाल ने घरवालों की रजामंदी के बिना प्रेम विवाह किया था। रविवार को ही वह मायके से ससुराल आई थी।
बताया कि भाई की तहरीर पर पति समेत सास मुन्नी, जमीदार, जेठ कामता और जेठानी तुलसा के खिलाफ दहेज हत्या और दहेज अधिनियम की रिपोर्ट दर्ज की गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। फिलहाल कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है।