{"_id":"5bf1a82abdec2269896648e6","slug":"161542563882-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घायल की कानपुर ले जाते समय मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घायल की कानपुर ले जाते समय मौत
Updated Sun, 18 Nov 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बांदा। गुरुवार को हमले में घायल हुए व्यक्ति की दो दिनों बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के बड़े भाई ने तीन सगे भाई और एक बहन के विरुद्ध गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना के पीछे छेड़छाड़ का उलाहना देना बताया जा रहा है।
तिंदवारी थाना क्षेत्र के पचासा डेरा (जौहरपुर) निवासी संतोष निषाद पुत्र रामधनी ने रविवार को तिंदवारी थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 15 नवंबर को रात 10 बजे उसके बड़े भाई शिवकरन निषाद (45) सामान लेने दुकान जा रहा था। रास्ते में रामसुफल, बुद्धा, मुन्नीलाल और उनकी बहन सुमित्रा पुत्रगण जगरूप ने उसे घेर लिया और सुमित्रा के उकसाने पर तीनों भाइयों ने शिवकरन पर लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
उसे पीएचसी तिंदवारी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां आधी रात को मेडिकल कालेज के लिए रेफर किया गया। लेकिन मेडिकल कालेज बंद हो गया था। घायल शिवकरन को कानपुर लेकर जा रहे थे तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
पुलिस ने तीनों भाइयों रामसुफल, बुद्ध, मुन्नीलाल और उनकी बहन सुमित्रा के विरुद्ध धारा 304 व 506 आईपीसी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मृतक और आरोपी दूर के रिश्तेदार बताए गए हैं।