फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   दबंगों की फायरिंग और मारपीट में चार घायल

दबंगों की फायरिंग और मारपीट में चार घायल

Sat, 10 Nov 2018 10:12 PM IST
Updated Sat, 10 Nov 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
दबंगों की फायरिंग और मारपीट में चार घायल
बांदा। शराब के नशे में दबंगों ने जमकर उत्पात मचाया। एक मकान के दरवाजे तोड़ दिए। तमंचे से हवाई फायर झोंके। मारपीट में पांच लोग घायल हो गए। इनमें एक को गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। आरोपी भाग निकले। पुलिस ने चार के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


घटना शनिवार को शाम करीब 5 बजे की है। शहर कोतवाली के लोधाकुआं (नुनिया मोहाल) में स्थानीय निवासी विकास वाल्मीकि छह साथियों के साथ आ धमका। यह सब शराब के नशे में बताए गए हैं। पड़ोसी राजकुमार सोनकर (26) पुत्र रामकिशुन के घर में घुसकर मारपीट शुरू कर दी। परिजनों ने दरवाजे बंद कर लिए तो लकड़ी के दरवाजे तोड़ दिए।
विज्ञापन


इसी बीच बीच-बचाव करने आए पड़ोसी नीलू (25) पुत्र छोटेलाल, राहुल (24) पुत्र गोरेलाल, रामकिशोर (25) उर्फ बाबा पुत्र रामनरायन को भी मारापीटा। यह चारों भी घायल हो गए। उधर, राजकुमार के सिर में गंभीर चोट आई। वह देर तक गली में पड़ा रहा। आसपास के लोग तमाशाई बने खड़े रहे। पुलिस के आने पर घायल को पुलिस की जीप में पहले कोतवाली और फिर जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल राजकुमार ने बताया कि दिवाली के दिन उसके मकान की दीवार में विकास वाल्मीकि पटाखे दाग रहा था। मना करने पर नाराज हो गया। इसी खुन्नस में आज मारपीट की। उधर, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार सिंह ने बताया कि राजकुमार की मां ने चार हमलावरों के विरुद्ध घर में घुसकर मारपीट और फायरिंग कर दहशत फैलाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed