{"_id":"59f226a34f1c1b74698b7cf3","slug":"161509041827-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी को उठा ले जाकर एक साल तक किया दुराचार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी को उठा ले जाकर एक साल तक किया दुराचार
Updated Thu, 26 Oct 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। हैंडपंप में पानी भरने गई 15 वर्षीय किशोरी को पड़ोसी युवक तमंचा की दम पर अपने साथ ले गया और दूसरे युवक के हवाले कर दिया। युवक उससे दुराचार करता रहा। एक वर्ष बाद किशोरी किसी तरह भागकर अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। कोर्ट के हस्तक्षेप पर मुकदमा दर्ज किया गया।
कमासिन क्षेत्र के एक गांव में को 7 अक्तूबर 2016 को हैंडपंप में पानी भर रही किशोरी को पड़ोसी दो युवकों ने मुंह पर कपड़ा बांधकर अपहरण कर लिया और तीसरे साथी को सौंप दिया था। परिजनों का आरोप है कि इलाहाबाद, मुंबई व अहमदाबाद में किशोरी को रखा और लगातार दुराचार किया।
कुछ दिन पहले उसे गांव में लाकर एक महिला की संरक्षण में बंधक बनाए रखा। पिछले माह वह छूट कर घर आ गई। पिता ने चौकी मेें तहरीर दी पर रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। पिता ने न्यायालय में अर्जी दी। इस पर अदालत के आदेश पर पुलिस ने गुरुवार को किशोरी का जिला महिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया। थानाध्यक्ष राकेश पांडेय ने बताया कि दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी फरार हैं। विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
-अब छूट कर भागी किशोरी घर पहुंची
-आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
-पुलिस ने कराया किशोरी का मेडिकल