फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   दंपति समेत 8 लोगों के विरुद्ध अपहरण की रिपोर्ट

दंपति समेत 8 लोगों के विरुद्ध अपहरण की रिपोर्ट

Wed, 22 May 2019 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
दंपति समेत 8 लोगों के विरुद्ध अपहरण की रिपोर्ट
बांदा। एक माह पूर्व लापता युवक का सुराग न लगने पर पुलिस ने दंपति समेत आठ लोगों के विरुद्ध अपहरण सहित कई गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। युवक के परिजन कार्रवाई की मांग लेकर सप्ताह भर से जिला मुख्यालय में आमरण अनशन पर बैठे हैं।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी नत्थूराम का 24 वर्षीय पुत्र दीपक पटेल करतल गांव स्थित दुकानों का किराया वसूलने गया था। संदिग्ध हालात में वह 17 अप्रैल को लापता हो गया। भाई दिलीप पटेल ने अपहरण कर हत्या की आशंका जताते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी, लेकिन घटना के 12 दिन बाद पुलिस ने मात्र गुमशुदगी दर्ज की, जबकि परिजन पुलिस से बरामदगी की मांग करते रहे।
विज्ञापन


दिलीप पटेल का आरोप है कि मकान हड़पने की नीयत से उसके भाई का अपहरण किया गया। उसने हत्या की आशंका जताई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित परिवार रिपोर्ट दर्ज कराने व कार्रवाई की मांग लेकर बांदा मुख्यालय स्थित स्वतंत्रता स्मारक अशोक लाट में अनशन पर बैठ गया। अंतत: पुलिस ने अपहरण सहित विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामेंद्र तिवारी ने बताया कि भाई की तहरीर पर इंद्रपाल त्रिवेदी, उसकी पत्नी कल्ली, पुत्र सुरेश उर्फ बाई (करतल), हल्के पटेल व पुत्र श्रीराम (हनुमंतपुर), राजीव कुमार उर्फ खिलाड़ी पुत्र बाबूलाल, रामेश्वर पुत्र रामहित पटेल (रामपुर) और कल्लू सिंह के विरुद्ध धारा 364, 447, 448 व 34 आईपीसी के तहत रिपोर्ट पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed