फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   चाचा के घर युवक ने फांसी लगाई

चाचा के घर युवक ने फांसी लगाई

Sat, 06 Oct 2018 11:28 PM IST
Updated Sat, 06 Oct 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
चाचा के घर युवक ने फांसी लगाई
बांदा। चाचा के घर आए 18 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। खुदकुशी की वजह परिजन पेट की बीमारी से तंग आना बता रहे हैं।
विज्ञापन


बिसंडा थाना क्षेत्र के कैरी गांव में भैरव प्रसाद के अविवाहित पुत्र विजय कुमार ने शुक्रवार को शाम पड़ोस में रहने वाले अपने चाचा शिवपाल के घर में रस्सी से फांसी लगा ली। पिता ने बताया कि भाई शिवपाल परिवार सहित निमंत्रण में नरैनी गए थे। घर की रखवाली के लिए विजय वहां रुका था।


कई दिनों से पेट दर्द से परेशान था। हाल ही में पथरी का आपरेशन भी कराया। वह सूरत (गुजरात) में किसी कंपनी में काम करता था। बिसंडा थाना के उप निरीक्षक कैलाश बाबू ने बताया कि पिता की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed