{"_id":"42ec876d434a2c8acd98abb230126519","slug":"15-million-missing-from-the-account-of-petroleum-dealer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोलियम डीलर के खाते से 15 लाख रुपये गायब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेट्रोलियम डीलर के खाते से 15 लाख रुपये गायब
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Sat, 21 Mar 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
पेट्रोलियम डीलर का बैंक में जमा 15 लाख रुपया खाते से गायब हो गया। फर्म ने पुलिस को तहरीर दी है। उधर, पुलिस ने तहरीर में खामियां बताकर वापस कर दी। आरोपी बैंक कर्मी पुलिस के कब्जे में है। हालांकि पुलिस इससे इनकार कर रही है।
विज्ञापन
बांदा पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन अध्यक्ष संतोष कुमार ढंढारिया ने बताया कि फर्म रामचंद्र एंड ब्रदर्स, डीलर भारत पेट्रोलियम, स्टेशन रोड, बांदा का खाता इलाहाबाद बैंक (गूलरनाका, बांदा) में है। 16 मार्च को इस खाते में 15 लाख रुपये जमा किए। रसीद भी है लेकिन बाद में यह पैसा खाते में नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
शिकायत पर बैंक के चीफ मैनेजर परमजीत सिंह पैसा वापस करने का आश्वासन देते रहे लेकिन आज तक रुपये न तो खाते में जमा हुए न वापस मिले हैं। तहरीर में शंका जताई गई है बैंक कर्मचारियों ने यह पैसा खुद निकाल लिया है।
विज्ञापन
बैंक के मंडलीय कार्यालय महाप्रबंधक एसबी पांडेय ने कहा कि कैशियर वीरेंद्र कुमार को मामले में फौरीतौर पर निलंबित किया गया है। उसके विरुद्ध मुख्य ब्रांच के चीफ मैनेजर ने तहरीर दी है। उधर, कोतवाली प्रभारी रणवीर सिंह ने बताया कि तहरीर में गबन की आशंका जताई गई थी इसलिए उसे वापस कर दिया गया।
उधर, बांदा उद्योग व्यापार मंडल ने 23 मार्च को सुबह 11 बजे गूलरनाका स्थित मुख्य ब्रांच में धरना प्रदर्शन की घोषणा की है। यह जानकारी अध्यक्ष विष्णु कुमार गुप्त ने दी है।